scriptइतिहास और विकास के बारे में बताया | History and development explained | Patrika News
टोंक

इतिहास और विकास के बारे में बताया

भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शुरूटोंक. भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल टोंक की ओर से दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। शहर महामंत्री तरुण टिक्कीवाल ने बताया कि शिविर के उदघाटन सत्र में मुख्य वक्ता गणेश माहुर थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक अजीत मेहता ने की।

टोंकMar 03, 2021 / 08:57 pm

jalaluddin khan

इतिहास और विकास के बारे में बताया

इतिहास और विकास के बारे में बताया

इतिहास और विकास के बारे में बताया
भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शुरू
टोंक. भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल टोंक की ओर से दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। शहर महामंत्री तरुण टिक्कीवाल ने बताया कि शिविर के उदघाटन सत्र में मुख्य वक्ता गणेश माहुर थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक अजीत मेहता ने की।
शिविर में कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास के बारे में बताया गया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता सतीश चंदेल ने हमारा विचार परिवार के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया व इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रभारी सवाईमाधोपुर रमेश गढ़वाल ने की।
तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता रमा चौधरी ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव व हमारा दायित्व के बारे में बताया। इस सत्र की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र जैन ने की। चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता दीपक संगत ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा और हमारी विचारधारा विराम के विषय में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। अध्यक्षता एससी मोर्चा जिला महामंत्री विष्णु चावला ने की।
कार्यशाला में अन्तिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रमेश गढ़वाल ने व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया और अध्यक्षता आइटीसेल जिला संयोजक लोकेश गुप्ता ने की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, शहर महामंत्री तरुण टिक्कीवाल, रामअवतार धाबाई, पार्षद रामवतार मेहरा, बादल साहू, हकीकत राय सौदा, प्रियवीर सिंह, राजेन्द्र मेहरा, आइटी संयोजक मंडल रामवतार कीर, पंकज सैनी, तारिक अहमद, पाषर्द आदित्य मीणा, ज्योति सोनी, मनीष सिसोदिया आदि मौजूद थे।

शिविर में दी जानकारी
टोंक. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें अधिवक्ता अशोक साहू ने महिला अधिकारों एवं महिलाओं के कल्याण के संचालित की जा रहीे योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। सभी महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के लिए सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर अब्दुल शाहिद ने भी विचार व्यक्त किए।

Home / Tonk / इतिहास और विकास के बारे में बताया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो