scriptकोरोना के कर्मवीर : पति अस्पताल में, पत्नी सामाजिक सरोकार में निभा रही भूमिका | Husband plays role in wife social concern in hospital | Patrika News
टोंक

कोरोना के कर्मवीर : पति अस्पताल में, पत्नी सामाजिक सरोकार में निभा रही भूमिका

मुसीबत के इस समय में हर व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार सहायता कर देश के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।
 

टोंकApr 02, 2020 / 12:46 pm

pawan sharma

Corona virus : पति अस्पताल में, पत्नी सामाजिक सरोकार में निभा रही भूमिका

Corona virus : पति अस्पताल में, पत्नी सामाजिक सरोकार में निभा रही भूमिका

टोंक. वैश्विक महामारी कोरोना से जनजीवन थम सा गया है। ऐसे में लोगों को कई मोर्चो पर सहयोग करने की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। शहर के सआदत अस्पताल में कार्यरत सीनियर फीजिशियन डॉ. बीएल नामा सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक सेवाएं दे रहे है। वहीं अस्पताल जाने एवं आने के बाद का समय इन्होंने जनता के लिए समर्पित कर रखा है।
सुबह व शाम को शहर में जरुरतमंदों, निर्धनों व निराश्रित लोगों में इन्होंने स्वयं के खर्चे पर सूखी सामग्री के पैकेट बांट रहे है एवं अन्य लोगों को भी बांटने के लिए सौंपे है। वहीं जो रोगी अस्पताल आने में असमर्थ एवं बुजुर्ग है डॉ. नामा उन्हें घर पर जाकर नि:शुल्क उपचार कर रहे है। तथा आस-पास के लोगों को कोरोना के बचाव के उपाय बता कर घरों में ही रहने की हिदायत दे रहे है।
पत्नी भी निभा रही फर्ज
डॉ. बीएल नामा की पत्नी संगीता नामा भी संकट की घड़ी में समाज के प्रति अपना फर्ज निभा रही है। संगीता नामा ने स्वयं की आमदनी से शहर के कई क्षेत्रों में जरुरत मंद लोगों को दस किलों सूखी सामग्री के पैकेट बांटे है। वहीं लोगों स्वयं के स्तर पर तैयार करवाए गए थ्री लेयर मास्क, सेनेटाइजर एवं हाथ धोने के साबून वितरित किए है। संगीता नामा का कहना है कि मुसीबत के इस समय में हर व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार सहायता कर देश के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।
कोरोना वॉरियर्स की सेवा में भी लगे सेवादार
मालपुरा. कोरोना वॉरियर्स की सेवा के लिए एवं जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए कई संगठन अपने स्तर पर सेवा कार्यों में जुटे हुए है। वहीं वृत्ताधिकारी चक्रवर्ती सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटाईजर व अल्पाहार के पैकेट उपलब्ध कराकर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दे रहे है।
इसी क्रम में रोटरी क्लब मालपुरा ग्रीन ने चिकित्साकर्मियों के लिए सेनेटाइजर, मास्क भेंटकर चौबीस घंटे सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के लिए दोपहर के चाय नाश्ते की व्यवस्था की है। वहीं घासीलाल चौधरी ने भी चिकित्साकर्मियों के लिए सेनेटाइजर, मास्क व मेडिकल गाउन भेंट किए वहीं विधायक व सांसद कोष से चिकित्साकर्मियों के लिए मास्क उपलब्ध कराए गए है।

Home / Tonk / कोरोना के कर्मवीर : पति अस्पताल में, पत्नी सामाजिक सरोकार में निभा रही भूमिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो