scriptआईजी एस.सेंगथिर ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण | IG S. Sengthir inspected the police office | Patrika News
टोंक

आईजी एस.सेंगथिर ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक अजमेर एस.सेंगथिर शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का पहुंचे, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। आईजी अजमेर ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

टोंकJul 11, 2021 / 01:03 pm

pawan sharma

आईजी एस.सेंगथिर ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

आईजी एस.सेंगथिर ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

निवाई. पुलिस महानिरीक्षक अजमेर एस.सेंगथिर शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का पहुंचे, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। आईजी अजमेर ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने चोरी, लूट, डकैती सहित विभिन्न प्रकार के अपराधों की फ ाइलों का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस उपाधीक्षक बृजेंद्र सिंह भाटी से जानकारी ली।
शहर में दिन दहाड़े व्यापारी के साथ बैंक के बाहर हुई डकैती और हत्या के जल्द खुलासे पर अजमेर रेंज आईजी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की प्रशंसा की। सभी थानाधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक ने अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानाधिकारी से क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान आईजी महिला कांस्टेबल से भी बातचीत की। इस अवसर पुलिस महानिरीक्षक एस.सेंगथिर, पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसर में रामफू ल शर्मा के सहयोग से छायादार वृक्ष लगाए। निरीक्षण के दौरान निवाई थानाधिकारी अजय कुमार, सदर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह, दत्तवास थानाधिकारी उगमाराम मौजूद थे।
विद्यालय के विकास की रूपरेखा तय की
आवां . कस्बा क्षेत्र के राजकोट ग्राम पंचायत के बेनपा गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। अध्यापक राधाकिशन मीणा ने बताया कि शाला विकास प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय के विकास की रूपरेखा तय की गई, जिसके तहत विद्यालय परिसर को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण कर लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का प्रस्ताव रखा गया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों ने लोगों को वृक्षों का महत्व समझा दिया है। इसी के तहत सभी अध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
55 पौधे लगाए
निवाई. राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में पलेई सरपंच भवानीसिंह राजावत ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर व परिसर के आसपास 55 पौधे लगाए गए। इस दौरान कनिष्ठ सहायक कन्हैयालाल हाथीवाल, ब्लॉक समन्वयक कमलेश बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी लादूराम बैरवा, वार्ड पंच विष्णु शर्मा, नाथूलाल शर्मा मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो