scriptपोस्टरों के माध्यम से यातायात नियमों दी जानकारी, जगह-शिविर लगाकर लोगों को कर रहे है जागरूक | Information given traffic rules through posters | Patrika News
टोंक

पोस्टरों के माध्यम से यातायात नियमों दी जानकारी, जगह-शिविर लगाकर लोगों को कर रहे है जागरूक

पुलिस की ओर से मनाए जा रहे यातायात जागरुकता सप्ताह के तहत कई जगह शिविर लगाए गए।
 

टोंकOct 23, 2019 / 05:22 pm

jalaluddin khan

पोस्टरों के माध्यम से यातायात नियमों दी जानकारी, जगह-शिविर लगाकर लोगों को कर रहे है जागरूक

पोस्टरों के माध्यम से यातायात नियमों दी जानकारी, जगह-शिविर लगाकर लोगों को कर रहे है जागरूक

 टोंक. पुलिस की ओर से मनाए जा रहे यातायात जागरुकता सप्ताह के तहत कई जगह शिविर लगाए गए। इसमें लोगों तथा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कोतवाली थानाधिकारी टोंक विजय शंकर शर्मा ने नोबेल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पुलिस पाठशाला लगाई।
इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, नियंत्रित गति में वाहन चलाने, नशा कर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के बारे में समझाया गया।
उन्हें अपने परिजनों से भी नियमों की पालना करवाने के लिए कहा। वर्तमान में बढ़ रही सडक़ दुर्घटनाओं में मृत्यु के कारण यातायात नियमों की पालना करने के बारे में उदाहरण सहित समझाया गया। थाना क्षेत्र में संचालित शक्ति टीम से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया।
इसमें बताया कि कोई भी छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। मनचले लडक़ों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संस्थान निदेशक खालिद ऐहतेशाम, गोपाल लाल शर्मा आदि मौजूद थे। इधर, यातायात प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कजोड़मल तथा हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने घंटाघर पर लोगों को यातायात नियमों से जागरूक किया। उन्होंने वाहन चलाते समय नियमों की पालना करने के बारे में कहा। उन्होंने ऑटो चालक, बाइक चालक समेत अन्य लोगों को वाहन चलाते समय दस्तावेज साथ रखने समेत अन्य के बारे में बताया।
यातायात नियमों की दी जानकारी
पीपलू (रा.क.). राजकीय प्राथमिक विद्यालय हमीरिया में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एसआई बालकिशन व हैडकांस्टेबल राजेंद्र ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि इनकी पालना नहीं करने पर लोग कैसे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बैल्ट दुर्घटना के समय लोगों के लिए जीवन सुरक्षा कवच का काम करते हैं। उन्होंने विद्यालय के स्टॉफ से भी कहा कि वाहन में बैठने के साथ ही ट्रैफिक नियमों की पालना करना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने 18 वर्ष से पहले दुपहिया वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहनने और सीट बैल्ट बांधने के साथ अन्य ट्रैफिक नियमों की पालना की शपथ ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो