scriptसरसों की राशि हड़पने का आरोपी जेल | Jail accused of grabbing mustard amount | Patrika News
टोंक

सरसों की राशि हड़पने का आरोपी जेल

सरसों खरीद कर राशि हड़पने का मामला

टोंकOct 23, 2021 / 06:37 pm

Vijay

सरसों की राशि हड़पने का आरोपी जेल

सरसों की राशि हड़पने का आरोपी जेल


टोडारायसिंह. पुलिस ने किसान की लाखों रुपए की सरसों खरीद कर राशि हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाप्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि सरसों की राशि हड़पने का आरोपी रामपुरा जाटान निवासी राजेन्द्र जाट है। उसके खिलाफ तीन माह पूर्व राधाबल्लपुरा निवासी महावीर जाट व संजय नामक किसान ने मामला दर्ज कराया कि गत अप्रेल माह में राजेन्द्र ने उनके गांव से करीब २२० बोरी सरसों की खरीदी तथा उसकी करीब ९ लाख ७२ हजार चार सौ रुपए माल बैचकर लोटाने की बात कही, लेकिन उक्त आरोपी ने उक्त राशि को नहीं लौटाकर हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज अनुसंधान के बाद उक्त आरोप में राजेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दो दिन के पुलिस रिमाण्ड में आरोपी ने उक्त सरसों मालपुरा के व्यापारी धर्मचंद जैन को बैचना बताया। पुलिस ने शनिवार को फिर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
छात्रा को चाकू मारने की प्राथमिकी दर्ज
निवाई. रुपयों के आपसी लेनदेन के मामले में नाबालिग छात्रा पर चाकू मारने की प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई है। थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रामप्रसाद पुत्र बंशीलाल शर्मा निवासी वार्ड नंबर 27 ने मुकदमा दर्ज करवाया कि शनिवार सुबह उसकी पुत्री सिमरन घर से स्कूल जा रही थी। चारभुजा मंदिर के पास गोविंद व कृष्णा पुत्र पूरणमल जांगिड़ और दो उनके साथियों ने सिमरन का हाथ पकड़ कर चाकू मार भाग गए। घर आकर बेटी घटना के बारे बताया। उसके और पूरणमल जांगिड़ के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद चला आ रहा है, जिसकी रिपोर्ट भी तीन दिन पूर्व थाने में दी थी। थानाधिकारी ने बताया कि उक्त मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में आपसी रुपयों के लेनदेन का विवाद है और सिमरन के हाथ पर चाकू का निशान नहीं है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। (ए.सं.)

Home / Tonk / सरसों की राशि हड़पने का आरोपी जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो