scriptगांव के अंग्रेजी विद्यालय में 255 में से 183 सीटों पर हुआ प्रवेश | Mahatma Gandhi Government School | Patrika News
टोंक

गांव के अंग्रेजी विद्यालय में 255 में से 183 सीटों पर हुआ प्रवेश

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) देवली गांव में कक्षा 1 से 8 वीं की प्रवेश लॉटरी निकाली गई। प्रवेश के लिए 255 में से 183 को प्रवेश मिला है। अभी कक्षा 2 व 3 को छोडकऱ अन्य में 72 सीट खाली है।

टोंकMay 17, 2022 / 06:10 pm

pawan sharma

गांव के अंग्रेजी विद्यालय में 255 में से 183 सीटों पर हुआ प्रवेश

गांव के अंग्रेजी विद्यालय में 255 में से 183 सीटों पर हुआ प्रवेश

देवली. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) देवली गांव में कक्षा 1 से 8 वीं की प्रवेश लॉटरी निकाली गई। प्रवेश के लिए 255 में से 183 को प्रवेश मिला है। अभी कक्षा 2 व 3 को छोडकऱ अन्य में 72 सीट खाली है। प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि इसी सत्र से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) देवली गांव में शुरू हो रहा है, जिसमें कक्षा 1 से 8 वीं तक संचालन इस वर्ष होगा।
प्रवेश के लिए आए आवेदन की लॉटरी में 183 का चयन विद्यालय में किया गया। लॉटरी चयन में ग्राम पंचायत सरपंच शीला कंवर , पंचायत समिति सदस्य राम ङ्क्षसह मीणा, एसीबीईओ राजीव शर्मा, विद्यालय प्रवेश समिति सदस्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कक्षा 1 से 8 में 183 छात्र- छात्राओं का लॉटरी चयन द्वारा प्रवेश दिया गया।
वर्मा ने बताया की विद्यालय में रिक्त रही सीटों पर विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार द्वितीय चरण में प्रवेश दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रवेश समिति सदस्य सुरेंद्र नामा, , धर्मेन गुप्ता, संगीता ङ्क्षसह, धनपाल मीणा ,मुकेश सुवालका,दिग्विजय ङ्क्षसह सहित विद्यालय सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।
प्रवेश समिति सदस्य सुरेंद्र नामा ने बताया कि कक्षा 1 से 5 में प्रति कक्षा 30-30 है जिसमेकक्षा 2 व 3 की सभी सीटें भर गई है। शेष रिक्त सीटों में कक्षा एक में 5,चौथी में 3,पांचवी में 4 सीटें है।वही कक्षा 6 में15,7वीं में20 तथा आठवीं कक्षा में 25 सीटें रिक्त है तीनों कक्षाओं में प्रति कक्षा 35 विद्यार्थी होंगे।
गोङ्क्षवद अध्यक्ष बने
देवली. माहेश्वरी समाज विकास समिति के चुनाव हुए, जिसमें गोङ्क्षवद नारायण सोमानी को अध्यक्ष चुना गया। सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि माहेश्वरी समाज विकास समिति की बैठक रखी गई, जिसमें समिति के चुनाव करवाए गए। सर्वसम्मति से अध्यक्ष गोङ्क्षवद को चुना गया।

Home / Tonk / गांव के अंग्रेजी विद्यालय में 255 में से 183 सीटों पर हुआ प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो