scriptनक्शा भी बनाया: शहर में आरएएफ ने किया मार्च | Map also made: RAF marches in the city | Patrika News
टोंक

नक्शा भी बनाया: शहर में आरएएफ ने किया मार्च

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की सी/83 बटालियन के सदस्यों ने रविवार को शहर में फ्लेग मार्च किया। इस दौरान बटालियन सदस्यों ने शहर की भौतिक व व्यवहारिक जानकारी जुटाई।

टोंकOct 21, 2019 / 10:12 am

MOHAN LAL KUMAWAT

City march

देवली। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लेग मार्च करते आरएएफ के अधिकारी व स्थानीय पुलिसकर्मी।

देवली. केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेपिड एक्शन फोर्स Rapid action force (आरएएफ) की सी/83 बटालियन के सदस्यों ने रविवार को शहर में फ्लेग मार्च City march किया। इस दौरान बटालियन सदस्यों ने शहर की भौतिक व व्यवहारिकPhysical and practical जानकारी जुटाई।
read more : बजरी के अवैध परिवहन में लिप्त 16 जनों को न्यायालय ने भेजा जेल

बटालियन के उपकमाण्डेंट लखमीचंद ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश पर संवेदनशील जिले Sensitive district में वर्ष में एक व अतिसंवेदनशील जिले Susceptible district में दो बार फ्लेग मार्च किया जाता है। टोंक जिले को अतिसंवेदनशील जिला माना गया है। उक्त बटालियन 6 दिवसीय दौरे पर जिले में आई है।
इसके तहत बटालियन प्रतिदिन चार थानों क्षेत्रों में फ्लेग मार्च कर रही है। इसका उदेश्य से क्षेत्र की अतिसंवेदनशील जगह को चिन्ह्ति करना, To mark विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, प्राकृतिक आपदा, साम्प्रदायिक तनाव, दंगों को कारगर ढंग से निपटना है।
read more : विद्यालय के अक्षय पात्र से नकदी चुरा ले गए चोर , प्रधानाचार्य कक्ष समेत तीन आलमारी के ताले तोड़े

जहां बटालियन सदस्यों ने छतरी चौराहा सहित कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में जानकारी ली तथा नक्शा बनाया। इस दौरान थाना पुलिस के एसआई राजेन्द्र कुमार, एएसआई रामकुमार मीणा, पुलिसकर्मी हेमराज, बटालियन के निरीक्षक अजीत सिंह, रतन सिंह सहित 75 सदस्य साथ थे। इससे पहले मेहन्दवास, दूनी व घाड़ थाना क्षेत्रों में भी फ्लेग मार्च किया गया।
read more : टोंक नगर परिषद सभापति सीट हुई सामन्य, 60 वार्डों में होगा पार्षद के लिए चुनाव
लोगों को भयमुक्त रहने का दिया संदेश
दूनी. आगामी प्राकृतिक आपदा सहित अन्य घटना-दुर्घटना में आमजन की सुरक्षा एवं शांति कायम रखने के उद्देश्य को लेकर पुलिस के निर्देशन में रैपिड एक्शन फोर्स ने घाड़ व दूनी कस्बे में फ्लेग मार्च किया।
घाड़ थानाप्रभारी हरिनारायण मीणा व दूनी थानाप्रभारी बाबूलाल टेपण ने बताया कि फोर्स के जवानों ने पुलिस के निर्देशन में मुख्य चौराहा, बाजार व गली-मोहल्लों में फ्लेग मार्च कर लोगों को भय मुक्त रहने का संदेश दिया। इससे पहले थाने में कस्बे से सम्बंधित जानकारियां जुटाई।
read more : अब पैदल नहीं चलेगी बेटियां, नि:शुल्क साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

इस मौके पर एएसआई गोपाल शर्मा, हैडकांस्टेबल आत्माराम जाट, लालाराम गुर्जर, शिवकुमार जाट, पुलिसकर्मी मुकेश जाट सहित करीब चार दर्जन दर्जन से अधिक रैपिड एक्शन फोर्स के जवान व थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Home / Tonk / नक्शा भी बनाया: शहर में आरएएफ ने किया मार्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो