scriptयूथ ने पुलिस, प्रशासन को वितरित किए मास्क, सैनेटाइजर | Masks distributed to the administration, sanitizer | Patrika News
टोंक

यूथ ने पुलिस, प्रशासन को वितरित किए मास्क, सैनेटाइजर

राजस्थान पत्रिका के महामारी से महा मुकाबला अभियान से प्रेरित होकर यूथ आइकन क्लब पीपलू, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन टोंक की ओर से सभी कोराना वॉरियर्स को 300 एन 95 मास्क, 100 सर्जिकल मास्क, 100 सैनेटाइजर का वितरण किया गया।

टोंकMay 27, 2021 / 09:46 pm

pawan sharma

यूथ ने पुलिस, प्रशासन को वितरित किए मास्क, सैनेटाइजर

यूथ ने पुलिस, प्रशासन को वितरित किए मास्क, सैनेटाइजर

पीपलू. राजस्थान पत्रिका के महामारी से महा मुकाबला अभियान से प्रेरित होकर यूथ आइकन क्लब पीपलू, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन टोंक की ओर से पीपलू तहसीलदार नारायणराम दैया, पुलिस उपाधीक्षक ताराचंद चौधरी, थानाप्रभारी हरिनारायण मीणा सहित उपखंड, तहसील, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, थाना स्टॉफ सहित सभी कोराना वॉरियर्स को 300 एन 95 मास्क, 100 सर्जिकल मास्क, 100 सैनेटाइजर का वितरण किया गया।

यह वितरण आदर्श युवा जाट महासभा जिलाध्यक्ष सुभाष गोदारा हाजीपुरा, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान टोंक जिलाध्यक्ष हिमांशु जैन, ज्योतिषाचार्य धर्मराज शर्मा बनवाड़ा, यूथ हेमराज गौरा सोहेला, यूथ आइकन क्लब प्रभारी कमल चौधरी अलीमपुरा, एबीवीपी नगर मंत्री रामचरण वैष्णव, शिक्षक पहल प्रभारी दिनकर विजयवर्गीय पीपलू आदि ने किया है।
जवानों को बांटे मास्क व सैनेटाइजर
मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्सव प्रागंण में होमगार्ड के जवानों को मास्क व सैनेटाइजर का वितरण कर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी पर लगे होगार्ड के जवानों को सब इंस्पेक्टर शशी शर्मा ने ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी जवानों को मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल रामकिशोर शर्मा, कांस्टेबल अशोक शर्मा, एचपीसी गिरिराज शर्मा, शिवराज फागना मौजूद रहे।

Home / Tonk / यूथ ने पुलिस, प्रशासन को वितरित किए मास्क, सैनेटाइजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो