scriptदीक्षा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब | Mass inundation at Diksha Festival | Patrika News
टोंक

दीक्षा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

ब्रह्मचारिणी संतरा बनी आर्यिका विदर्शमति, संतोष छुल्लिका105 श्री विपुलमति व पुष्पा छुल्लिका 105 विलोक्यमति के नाम से हुआ नामकरण

टोंकFeb 21, 2020 / 06:19 pm

Vijay

दीक्षा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

दीक्षा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब


टोंक. श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज में शुक्रवार को गणिनी आर्यिका विशुद्धमति ससंघ के सान्निध्य में तीन ब्रह्मचारिणी को जैन संस्कार विधि की क्रिया कर जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की गई। दीक्षा के बाद अब ब्रह्मचारिणी से आर्यिका श्री 105 व छुल्लिका बनी है। अब गणिनी आर्यिका विशुद्धमति ससंघ में 12आर्यिका एवं 4 छुल्लिका हो गई है।
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि शुक्रवार प्रात: अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात नित्य नियम पूजा की गई। तत्पश्चात दोपहर में सवा बारह बजे दीक्षा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई, जिसमें टोंक की मातृशक्ति द्वारा मंगलाचरण किया गया । सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा जिसमें समाज के धर्म चंद आडरा, पारस चंद बरवास, बाबू लाल, नरेंद्र ककोड़, लाल चंद फुलेता, विमल बरवास व विकास अत्तार व दीक्षार्थी के परिजनों द्वारा गोद भराई की रस्म गई। इसके बाद दीक्षार्थियों ने दीक्षा के लिए गणिनी आर्यिका से आग्रह किया। तत्पश्चात दीक्षा संस्कार विधि, केश लोचन विधि ससंघ के द्वारा की गई, जिसमें केश लेने का अवसर दीक्षार्थी संतरा का कमल कुमार, राजकुमार मालपुरा, दीक्षार्थी पुष्पा के अशोक कुमार, दीक्षार्थी संतोष के मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार को मिला। आहार पात्र देने का सौभाग्य पवन कुमार दिल्ली व प्रदीप कुमार नोएडा को मिला। महिलाओं ने दीक्षार्थी का चौक पूजन करना, पिछिका, कमंडल, वस्त्रभेंट एवं आहार पात्र दान, जाप की माला भेंट की। पवन कंटान ने बताया ब्रह्मचारिणी संतरा का आर्यिका 105 श्री विदर्शमति के नाम से नाम करण हुआ है। वहीं ब्रह्मचारिणी संतोष का छुल्लिका105 श्री विपुलमति, ब्रह्मचारिणी पुष्पा का छुल्लिका 105 विलोक्यमति के नाम से नामकरण किया गया है। समाज के राजू सर्राफ व धर्मेंद्र पासरोटियां ने बताया कि कार्यक्रम आस-पास के जिलों के अलावा कई राज्यों से श्रद्धालु शामिल हुए।
दीक्षार्थियों की बिंदोरी में उमड़े श्रद्धालु
गणिनी आर्यिका विशुद्धमति के सान्निध्य में गुरुवार शाम को दीक्षार्थी ब्रह्मचारी संतरा , संतोष, पुष्पा की बिंदोरी निकाली गई। इन तीनों को जैन नसिया ंमें अलग-अलग बग्गियों में शाही ठाठ बाट से बिठाया गया। समाज की प्रबंध कमेटी की ओर से झोल भरी गई। यह बिंदोरी मुख्य बाजार बड़ा कुआं, काफला बाजार, घंटाघर होते हुए वापस जैन नसिया पहुंची। इस मौके पर समाज के घरों के बाहर लोगों द्वारा जगह-जगह गोद भराई की। इस मौके पर श्री जिन धर्म प्रभावना समिति एवं आदिनाथ परिमार्जन समिति की ओर से तीनों दीक्षार्थिओं की गोद भराई एवं स्वागत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर श्याम लाल जैन, धर्मेंद्र पासरोटियां, अंकुर पाटनी, अशोक श्यामपुरा, ओम ककोड़, नीटू छामुनिया, राजेश ़, पंकज, प्रदीप सर्राफ, मुकेश, नवीन सर्राफ, अशोक सर्राफ, निर्मल, हुकम देवली, कमल , विकास अत्तार आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

गणधर विलय विधान आज
गणिनी आर्यिका के स्वर्णिम दीक्षा जयंती समारोह के अंतर्गत प्रारंभ किए गए गणधर विलय विधान एवं भक्तामर स्तोत्र के 48 विधि मंत्र पाठ करवाए हैं। उनकी पूर्णाहुति हवन और समापन शनिवार दोपहर में किया जाएगा, जिसमें लगभग 500 हवन कुंड व मांडना बनाया जाएगा।

Home / Tonk / दीक्षा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो