scriptवर्षो से बंद पुराने नालें की जगह नया नाला निर्माण का किया विरोध, जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन | Memorandum sent to the District Collector to stop the construction of | Patrika News
टोंक

वर्षो से बंद पुराने नालें की जगह नया नाला निर्माण का किया विरोध, जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन

नाले पर मुख्य बाजार के व्यापारियों ने बरामदे, चुबतरे आदि का निर्माण कर लिया है। जिसके चलते नगर पालिका इनका खुलासा नहीं कर पा रही है।
 

टोंकMay 27, 2018 / 04:51 pm

pawan sharma

Sewer Construction

देवली. शहर के वार्ड 10 स्थित विवेकानंद कॉलोनी में नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहे नाले के निर्माण के विरोध में शुक्रवार शाम कॉलोनीवासियों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

देवली. शहर के वार्ड 10 स्थित विवेकानंद कॉलोनी में नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहे नाले के निर्माण के विरोध में शुक्रवार शाम कॉलोनीवासियों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दीपक पांचाल, राजेन्द्र जिन्दल, राजेश शर्मा, अनिल कुमार, अशोक शर्मा, जुगल किशोर आदि ने बताया कि शहर में न्यायालय व तहसील परिसर से सटकर गंदे पानी का नाला निकल रहा है।
जो आगे बस स्टैण्ड चुंगी नाका के समीप वर्षो से बंद पड़ा है। उक्त नाले का आगे का हिस्सा अतिक्रमण की भेंट चढऩे से यह काफी समय से बंद पड़ा है। नाले पर मुख्य बाजार के व्यापारियों ने बरामदे, चुबतरे आदि का निर्माण कर लिया है। जिसके चलते नगर पालिका इनका खुलासा नहीं कर पा रही है।
उन्होंने बताया कि उक्त नाला करीब 15 वर्षो से बंद पड़ा है। जिसका पानी मुख्य बाजार में बह रहा है। वहीं बारिश में उक्त नाले से पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य बाजार की तरफ बढ़ता है। लेकिन नगर पालिका उक्त बंद नालों का खुलासा करने के बजाय करीब 15 लाख की लागत से नया नाला निर्माण करने जा रही है।
जिसका निर्माण चुंगी नाका से चर्च रोड को जोडऩे वाले मार्ग पर प्रस्तावित है। लोगों ने बताया कि जब नाला खुलासा करने से ही समस्या का निस्तारण हो जाएं तो, पालिका लाखों रुपए लगाकर नया नाला क्यों बना रही है। इससे पालिका कोष को राजस्व की चपत लग रही है।
वहीं नाला निर्माण से सडक़ की चौड़ाई कम हो जाएगी। प्रस्तावित नाले के मार्ग पर एक दर्जन बिजली के खम्भे, आधा दर्जन हरे नीम के पेड़ व ब्रिटिशकालीन तहसील कर्मचारियों के क्वार्टर स्थित है। लिहाजा नाले के निर्माण से इन्हें भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि पालिका मनमर्जी से उक्त नाले का निर्माण कर रही है, जिसका स्थानीय वाशिन्दे विरोध कर है। इसके बावजूद पालिका नाला निर्माण के लिए आमदा हो रही है।

Home / Tonk / वर्षो से बंद पुराने नालें की जगह नया नाला निर्माण का किया विरोध, जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो