scriptटोंक में मंत्री कन्हैया लाल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना में बाइक सवार घायल | Minister Kanhaiya Lal's car met with an accident in Tonk | Patrika News
टोंक

टोंक में मंत्री कन्हैया लाल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Minister Kanhaiya accident in Tonk : राजस्थान के जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की गाड़ी का टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। शनिवार को चोसला गांव के समीप मंत्री की गाड़ी एक बाईक से जा भिड़ी। जिसके बाद एक और चौपहिया वाहन से टक्कर हो गई।

टोंकMar 02, 2024 / 02:54 pm

Supriya Rani

minister_kanhaiya_lal_accident.jpg
Minister Kanhaiya accident : राजस्थान के जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की गाड़ी का टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। शनिवार को चोसला गांव के समीप मंत्री की गाड़ी एक बाईक जा भिड़ी। हालांकि अभी गाड़ी में मंत्री के अंदर होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की गाड़ी का चोसला गांव के पास हादसा हो गया। इस दौरान बाइक और मंत्री की गाड़ी में भिड़ गई। साथ ही एक गाडी के भिड़ने से मंत्री की गाड़ी का आगे का हिस्सा टूट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। हालाकि मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के गाड़ी में होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
इससे पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नौगांवा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया था। हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Home / Tonk / टोंक में मंत्री कन्हैया लाल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना में बाइक सवार घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो