scriptनगरपालिका प्रशासन उतरा दबंगई पर , महिलाओं से पालिकाकर्मियों ने की अभद्रता, गलत नाला निर्माण का विरोध कर रहे थे कॉलोनीवासी | Nagarpalika personnel have indecency of women | Patrika News
टोंक

नगरपालिका प्रशासन उतरा दबंगई पर , महिलाओं से पालिकाकर्मियों ने की अभद्रता, गलत नाला निर्माण का विरोध कर रहे थे कॉलोनीवासी

नाले निर्माण का विरोध कर रही महिलाएं मौके पर पहुंची तथा उन्होंने विरोध शुरू किया। महिलाएं विरोध स्वरूप जेसीबी के सामने खड़ी हो गई।
 

टोंकMay 29, 2018 / 09:47 am

pawan sharma

Gutter protest

देवली में विवेकानंद कॉलोनी में सोमवार को नाला निर्माण को लेकर विरोध जताते महिला-पुरुष।

देवली. शहर के वार्ड 10 में नाला निर्माण को लेकर आखिरकार नगरपालिका प्रशासन दबंगई पर उतर आई। निर्माण के विरोध के बावजूद पालिकाकर्मियों ने सोमवार शाम पुन: नाले का निर्माण शुरू कर दिया। इस दरम्यान नाले निर्माण का विरोध कर रही महिलाओं के पालिकाकर्मियों ने अभद्रता व बदसलूकी भी की। इसे लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश है।
उल्लेखनीय है कि शहर में मुख्य बाजार से वर्षो से पुराना गंदे पानी का नाला गुजर रहा है, जो यहां न्यायालय व तहसील परिसर की दीवार के समीप चुंगी नाका पर वर्षो से बंद पड़ा है। उक्त पुराना नाला छतरी चौराहों की तरफ जाता है। जहां व्यापारियों ने बरामदे आदि का निर्माण कर लिया। इसके चलते नगर पालिका इन नालों का खुलासा नहीं करा पा रही है।
वहीं अपनी नाकामी छिपाने के लिए पालिका उक्त नालें को चुंगी नाका से चर्च रोड को जोडऩे वाले मार्ग पर बना रही है। गत 24 मई को उक्त नाले का निर्माण शुरू किया गया था। जहां कॉलोनीवासियों ने मौके पर जाकर निर्माण का विरोध किया। उस दौरान करीब दो घंटे के विरोध के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निर्माण कार्य सोमवार तक के लिए टाल दिया।

इधर, गत रात करीब 8 बजे नगर परिषद टोंक से आए अधिशासी अभियंता दिनेश गोयल पालिका के कनिष्ठ अभियंता के साथ कॉलोनी में आए। उन्होंने बस स्टैण्ड चुंगी नाका पर बंद पड़े नाले, पालिका की ओर से प्रस्तावित नाले का मार्ग व भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। यहां राजेन्द्र जिन्दल, राजेश शर्मा, महेश, अनिल शर्मा, संजय आदि से अभियंता ने बात की।
लोगों ने बताया कि उक्त नाला वर्षो से अतिक्रमण की भेंट चढऩे से चुंगी नाके के समीप बंद पड़ा, लेकिन पालिका उक्त नाले का खुलासा करने के बजाय उसे चुंगी नाके से चर्च रोड को जोडऩे वाले मार्ग पर बनाने जा रही है। लोगों ने बताया कि जब पुराना नाला खुलासा करने से ही समस्या का हल निकल रहा है तो, पालिका नया निर्माण क्यों करने जा रही है।
गौरतलब है कि अजमेर डीडीआर ने अधिशासी अभियंता गोयल को मौका देखकर तकनीकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, इसे लेकर वे देवली आए थे। उधर, अधिशासी अभियंता ने रिपोर्ट में क्षेत्र में नाले की आवश्यकता को नकारा दिया। बावजूद इसके पालिका ने सोमवार शाम 5 बजे से निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
ईओ की मौजूदगी में गाली-गलौच
नाले निर्माण का विरोध कर रही महिलाएं सूचना पर मौके पर पहुंची तथा उन्होंने विरोध शुरू किया। महिलाएं विरोध स्वरूप जेसीबी के सामने खड़ी हो गई। इस दौरान पालिका के एसआई पुष्पेन्द्र सिंह ने उनसे अभद्रता की तथा हाथ से पकडकऱ धक्का दिया। साथ ही पालिका ईओ, एईएन सहित अधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं व लोगों से गाली-गलौच की। हालांकि इस दौरान महिला सफाईकर्मी भी मौजूद थी। फिर भी पालिकाकर्मियों ने विरोध कर रही महिलाओं को धक्के दिए।

पालिका की मशीन ली काम में
नगर पालिका को नाला निर्माण की इतनी जल्दी थी कि निर्माण के लिए उन्होंने नगर पालिका की जेसीबी ही खुदाई में लगा दी। इस दौरान करीब सवा घंटे पालिका की मशीन ने नाले की खुदाई की। इसके बाद पालिका ने दूसरी मशीन बुला ली। जबकि उक्त काम के लिए ठेका जारी किया गया है। इसके बावजूद पालिका की मशीन का दुरूपयोग किया गया।
नाला निर्माण को उचित नहीं बताया
कॉलोनी में नाला निर्माण की रिपोर्ट अधिशासी अभियंता से मांगी गई थी। रिपोर्ट में नाला निर्माण की जरूरत नहीं बताई गई। अधिशासी अधिकारी को इसके लिए कह दिया है।
अरुण कुमार, निदेशक, डीएलबी, जयपुर

Home / Tonk / नगरपालिका प्रशासन उतरा दबंगई पर , महिलाओं से पालिकाकर्मियों ने की अभद्रता, गलत नाला निर्माण का विरोध कर रहे थे कॉलोनीवासी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो