scriptपंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: हाथों में सजाई मेहन्दी, महिला संगीत में दी मनमोहक प्रस्तुतियां | Panchkalyanak Prestige Festival commences in Malpura | Patrika News
टोंक

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: हाथों में सजाई मेहन्दी, महिला संगीत में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

श्री शान्तिनाथ जिनबिम्ब एवं मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

टोंकMay 19, 2019 / 04:16 pm

pawan sharma

panchkalyanak-prestige-festival-commences-in-malpura

video:पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: हाथों में सजाई मेहन्दी, महिला संगीत में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

मालपुरा. सकल दिगम्बर जैन समाज व अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज मालपुरा के तत्वावधान में आचार्य इन्द्रनन्दी के सान्निध्य में मालपुरा में रविवार से 24 मई तक जयपुर रोड स्थित पाण्डुक शिला मन्दिर में श्री शान्तिनाथ जिनबिम्ब एवं मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्सव प्रागंण में होगा। घटयात्रा व ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक महोत्सव शुरू होगा। वहीं शनिवार को समारोह स्थल पर दोपहर में मेहन्दी की रस्म व महिला संगीत का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने फीता काटकर किया।

समारोह स्थल पर सौधर्म इन्द्र, भगवान के माता-पिता सहित सभी इन्द्र-इन्द्राणियों, अष्टकुमारियों, प्रति इन्द्र, लोकान्तिक देव बने बालकों के मेहन्दी लगाई गई। मेहन्दी की रस्म में पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने भी अपने हाथों में मेहन्दी लगाई।
इसके बाद आयोजित महिला संगीत के कार्यक्रम का आगाज पाण्डुक शिला महिला मण्डल की ओर से किया गया। इसके बाद शांतिनाथ महिला मण्डल, वीर महिला मण्डल, महावीर महिला मण्डल, आदिनाथ महिला मण्डल, रूपाली एण्ड ग्रुप, ज्योति सन्देड़ा ग्रुप, स्नेहा ग्रुप, दीपशिखा ग्रुप, मंगल किड्स ग्रुप, शिमला देवी ग्रुप, गुडिया ग्रुप, परी एण्ड ग्रुप सहित कई मण्डलों की ओर से अपनी प्रस्तुतियां दी गई।
इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा नामा का कल्पना जैन, गुंजन जैन, आशा देवी जैन, सुनिता जैन सहित महिलाओं की ओर से शॉल ओढ़ाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

संचालन अन्जू जैन, अन्तेश जैन, गुंजन जैन ने किया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष ताराचन्द जैन कठमाणा वालों ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव रविवार से शुरू होगा, जिसमें सुबह 7 बजे गुरु आज्ञा, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण, भूमि का शुद्धिकरण, जाप्य, साढ़े 7 बजे घटयात्रा, मन्दिर से मण्डप स्थल तक श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जो समारोह स्थल पर पहुंचेगी जहां ध्वजारोहणकर्ता घासीलाल-मनोरमा देवी संजय जैन गणवरिया परिवार की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। अग्रवाल समाज अध्यक्ष रामगोपाल ठेग्या परिवार द्वारा मण्डप का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद दीप प्रज्वलन, आचार्य इन्द्रनन्दी के प्रवचन, इन्द्र एवं मण्डप प्रतिष्ठा, दोपहर में मण्डल विधान की पूजन, सायंकाल महाआरती, प्रवचन, इन्द्रसभा, गर्भशोधन, नगर रचना, मातृ सेवा, स्वप्न दर्शन फल, रत्नवृष्टि सहित कई धार्मिक क्रियाओं का आयोजन किया जाएगा।

डोम पाण्डाल में हुई छोल भराई की रस्म:-पंचकल्याणक महोत्सव के तहत महिला मण्डलों की ओर से चल रहे विनतियों के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की रात को मुख्य समारोह स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्सव प्रांगण में बने डोम पाण्डाल में भगवान के माता-पिता बने पदमचन्दजैन -लाड देवी कागला की महावीर महिला मण्डल, ज्ञानमति महिला मण्डल, शांतिनाथ महिला मण्डल, पाण्डुक शिला महिला मण्डल, महावीर महिला मण्डल, वीर महिला मण्डल, आदिनाथ महिला मण्डल की सदस्य महिलाओं सहित समाज की महिलाओं की ओर से छोल भराई की रस्म अदा की गई तथा विनतियों की प्रस्तुति दी गई।

Home / Tonk / पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: हाथों में सजाई मेहन्दी, महिला संगीत में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो