scriptटोंक में भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला | protest against education minister | Patrika News
टोंक

टोंक में भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

टोंक भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
 

टोंकOct 20, 2021 / 08:06 am

pawan sharma

टोंक में भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

टोंक में भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

टोंक. प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से महिलाओं के लिए जारी बयान के विरोध में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मंत्री डोटासारा का पुतलां भी जलाया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने डोटासरा का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा मंत्री डोटासरा ने महिलाओं के लिए जो टिप्पणी की है, वह सही नहीं है। उनके अनुसार यह कहना कि जिन शिक्षण संस्थाओं पर महिलाएं ज्यादा होती है वहां झगड़े ज्यादा होते हैं, यह अशोभनीय है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मंत्री डोटासरा को पद से हटाने की मांग की।

साथ ही शिक्षा मंत्री सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगे। इस दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल, प्रदेश सदस्य बीना जैन, मीडिया प्रभारी प्रियंका जोशी, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, रामनिवास गुर्जर, प्रभु बाडोलिया, मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष ममता चौधरी, किरण सोनी, गुलाब देवी आदि शामिल थे।

Home / Tonk / टोंक में भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो