1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में मौलाना की गिरफ्तारी का टोंक में विरोध, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मौलाना कलीम सिद्दीकी को पुलिस की ओर से गिरफ्तार करने पर मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
यूपी में मौलाना की गिरफ्तारी का टोंक में विरोध, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

यूपी में मौलाना की गिरफ्तारी का टोंक में विरोध, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

टोंक. उत्तर प्रदेश के मेरठ में गत 21 सितबर की रात को मौलाना कलीम सिद्दीकी को पुलिस की ओर से गिरफ्तार करने का विरोध शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने जताया है। शहर के मुस्लिम समाज के लोग दोपहर में कलक्ट्रेट में जमा हुए और मौलाना को गिरफ्तार करने का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इसमें मुफ्ती आदिल नदवी, अकरम खान, मोहसीन रसीद, एडवोकेट शुजात अली, रईस अहमद, रफीक कामखानी, राशिद खान आदि ने बताया कि मौलाना कलीम सिद्दीकी हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक है। वे धर्म का उपदेश वैसे ही देते हैं जैसे अन्य धर्म के लोग दे रहे हैं।

इसके बावजूद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने या पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाने के स्थान पर किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मांग है कि जल्द ही मौलाना को रिहा नहीं किया गया तो जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।