scriptरामसागर बांध की नब्बे फीट लम्बी सुरक्षा दीवार ढही | Ramsagar dam's security wall collapsed | Patrika News
टोंक

रामसागर बांध की नब्बे फीट लम्बी सुरक्षा दीवार ढही

रामसागर बांध की पाळ के बाहर की ओर नब्बे फीट लम्बी पक्की सुरक्षा दीवार ढह गई। दीवार ढहने से पाळ पर उगे करीब पचास कंडील के पौधे उखड़ गए।
 

टोंकAug 11, 2020 / 04:55 pm

pawan sharma

रामसागर बांध की नब्बे फीट लम्बी सुरक्षा दीवार ढही

रामसागर बांध की नब्बे फीट लम्बी सुरक्षा दीवार ढही

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे के पास रामसागर बांध क्षेत्र में साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश से रास्तों में पानी बह निकला। वहीं रामसागर बांध की पाळ के बाहर की ओर पक्की सुरक्षा दीवार ढह गई। दीवार ढहने से पाळ पर उगे करीब पचास कंडील के पौधे उखड़ गए। सूचना पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
जेईएन जयदेवसिंह ने बताया कि बारिश से बांध की पाळ के बाहर की ओर बनी करीब नब्बे फीट लम्बी पक्की सुरक्षा दीवार ढह गई। साथ ही बताया कि जल्द मिट्टी डाल पत्थर की पिचिंग कर वैकल्पिक सुरक्षा की जाएगी। कर्मचारी भरत शर्मा ने बताया कि 8 4 एमएम बरसात दर्ज की गई, वहीं रामसागर बांध का गेज साढे छह फीट दर्ज किया गया।
खेतों में भरा पानी
पचेवर. क्षेत्र में रविवार रात को करीब दस बजे से सुबह चार बजे तक कभी तेज कभी धीरे बारिश होती रही, जिससे कई खेतों में पानी भर गया। इसी प्रकार नगर, आवड़ा, पारली, किरावल, मलिकपुर, बाछेड़ा व सांस में अच्छी बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर हैं। सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे, जिससे मौसम खुशनुमा रहा।
निवाई. लगातार तेज गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार दोपहर चार बजे बारिश से काफ ी राहत मिली। पिछले आठ दिन से तेज गर्मी से शहरवासी बहुत परेशान थे।

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ शहर
देवली. शहर में रविवार रात हुई झमाझम बारिश से समूचा शहर पानी से तरबतर हो गया। इस दौरान सुबह उठने पर लोगों को पानी एकत्र दिखाई दिया। रात हुई करीब पौन घंटे की बारिश से तहसील परिसर सहित सरकारी कार्यालयोंं पानी जमा हो गया। वहीं शहर की निचले क्षेत्रों में गलियों में पानी भर गया। इधर, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी की रौनक दिखाई दी।
बारिश हुई
पीपलू (रा.क.). सोमवार शाम को उपखंड क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि पीपलू उपखंड मुख्यालय पर बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। उपखंड के रानोली मार्ग सहित मोहनाबाद आदि क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से सडक़ों पर पानी बह निकला। वहीं जिन क्षेत्रों में बारिश हुई उन क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली हैं।

Home / Tonk / रामसागर बांध की नब्बे फीट लम्बी सुरक्षा दीवार ढही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो