scriptvideo: बुजुर्गों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर सांसद ने लिया आर्शिवाद | Respected Senior Workers | Patrika News
टोंक

video: बुजुर्गों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर सांसद ने लिया आर्शिवाद

कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सच्ची सेवा है। मकर संक्रान्ति के पर्व को ऊर्जा का पर्व बताते हुए उन्होंने नए कार्य करने पर बल दिया।
 

टोंकJan 15, 2018 / 09:27 am

pawan sharma

 कार्यकर्ताओं का  सम्मान

टोंक. सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया की ओर से रविवार को डाक बंगले में पार्टी से जुड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मकर संक्रान्ति पर सम्मान किया गया।

टोंक. सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया की ओर से रविवार को डाक बंगले में पार्टी से जुड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मकर संक्रान्ति पर सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्हें साफा बंधाकर वस्त्र भेंट किए गए। इस मौके पर निराश्रित बाल गृह के बालकों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्तीय सेवा प्रमुख शिवलहरी थे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सच्ची सेवा है। मकर संक्रान्ति के पर्व को ऊर्जा का पर्व बताते हुए उन्होंने नए कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन जिस प्रकार गुड़ व तिल आपस में मिलकर एक हो जाते हैं, उसी प्रकार हमें भी एकजुट रहते हुए देश के विकास में काम करना चाहिए।
सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उन्हें सुख की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का ही योगदान है। भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री नरेश बंसल, जिला परिषद सदस्य रामचन्द्र गुर्जर, आर.डी. गुर्जर, ओमप्रकाश गुप्ता, पण्डित महावीर शर्मा, रामनिवास गुर्जर, शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर सांसद, सुखबीरसिंह जौनापुरिया, सांसद पत्नी दयावती जौनापुरिया आदि ने डेढ़ सौ से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस मौके पर देवली नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जैन, देवली प्रधान शकुन्तला वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना जैन, यास्मीन खान, विकार खान, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा, आईटी सेल संयोजक हसन खान आदि शामिल थे।

खेल प्रतियोगिताएं शुरू
टोंक . सोनवा ग्राम पंचायत की ओर से रविवार को सोनवा प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच साधना कंवर थी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ी सौहार्दपूर्ण खेलते हुए गांव, परिवार का नाम रोशन करें।
अध्यक्षता ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष उमरावसिंह ने की। विशिष्ठ अतिथि पूर्व सरपंच रघुवीरसिंह, उपसरपंच हयात खां थे। प्रतियोगिता में क्रिकेट, लम्बी व ऊंची कूद का आयोजन होगा।

Home / Tonk / video: बुजुर्गों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर सांसद ने लिया आर्शिवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो