scriptरोटरी क्लब ग्रीन की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह | Rotary Club Green sworn to new executive | Patrika News
टोंक

रोटरी क्लब ग्रीन की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

रोटरी क्लब ग्रीन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को महेश सेवा सदन में हुआ। इसमें वर्ष 2019-20 की नवीन अध्यक्ष विजेन्द्र शर्मा सहित नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई।

टोंकJul 08, 2019 / 05:44 pm

Vijay

rotary-club-green-sworn-to-new-executive

रोटरी क्लब ग्रीन की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Rotary Club मालपुरा. रोटरी क्लब ग्रीन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को महेश सेवा सदन में हुआ। इसमें वर्ष 2019-20 की नवीन अध्यक्ष विजेन्द्र शर्मा सहित नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई। समारोह में शपथ ग्रहण अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन अजय काला ने कहा कि पीडि़त व जरूरतमंद मानव की सेवा करना ही रोटरी का उद्देश्य रहा है।
समय-समय पर क्लब द्वारा सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत्त जरूररतमंद विद्यार्थियों की सहायता करना, चिकित्सा शिविरों के माध्यम से रोगियों का नि:शुल्क उपचार करवाना, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण शिविर सहित समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य करना ही रोटरी का प्राथमिक कार्य है।
सहायक प्रान्तपाल अरविन्द विजय ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में सचिव मनोज जैन सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। वहीं क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पारीक व मंत्री अमित विजय ने नए अध्यक्ष एवं मंत्री को विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा।
वहीं क्लब के आगामी अध्यक्ष सीताराम वैष्णव सहित क्लब के पूर्व, वर्तमान व आगामी पदाधिकारियो सहित क्लब के सदस्यों ने अतिथियो का स्वागत सम्मान किया। समारोह से पूर्व प्रान्तपाल अजय काला ने सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल व गाडीया लुहार परिवारो को कचरा पात्र वितरित कर अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया।
मरीजो को किया दूध दलिया वितरण
मालपुरा.श्री शांतिनाथ महिला मंडल ने सामाजिक सरोकार कार्यों के अन्तर्गत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती रोगियो को दूध दलिया का वितरण किया। मंडल अध्यक्ष गुंजन मित्तल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष निशा ठेग्या, कोषाध्यक्ष संगीता, मंत्री सोना कागला, सरंक्षक डिम्पल, सुनीता सहित मंडल सदस्य रश्मि सोनी, अनिता, सीमा अग्रवाल, संजू छामुणिया व माया छामुणिया सहित अन्य महिलाएं अस्पताल पहुंची। यहां मंडल की ओर से भर्ती सभी मरीजो को दूध दलिए का वितरण किया गया।
33 ने किया रक्तदान
मालपुरा. दूदू रोड स्थित श्री यादे प्रजापति बालिका छात्रावास में रविवार को 33 लोगों ने रक्तदान किया व 113 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में दक्ष प्रजापति यूनियन ट्रस्ट व श्री श्री यादे प्रजापति समाज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सक दूदू सत्यनारायण प्रजापति, भंवरलाल सिसोला, रामेश्वर मोरवाल, बाबूलाल महुआ ने बतोर अतिथि हिस्सा लिया। राधेश्याम मुंशी ने बताया कि 33 जनों ने रक्तदान किया। वहीं प्रजापति सेवा समिति की 113 जनों ने सदस्य ग्रहण की। उनका समिति की ओर से अभिनन्दन किया गया। वहीं अतिथियो ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई।
tonk News in Hindi, Tonk Hindi news

Home / Tonk / रोटरी क्लब ग्रीन की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो