script72 साल से बालिका विद्यालय को नहीं मिला पट्टा व खेल मैदान | School did not get lease and sports ground for 72 years | Patrika News
टोंक

72 साल से बालिका विद्यालय को नहीं मिला पट्टा व खेल मैदान

कस्बे में 72 साल से संचालित बालिका विद्यालय के पास भवन का पट्टा नहीं है, वही खेल मैदान का टोटा है। ऐसे में विद्यालय में खेल मैदान आवंटन नहीं होने के कारण प्रतिभावान छात्राएं खेलों से वंचित है।

टोंकOct 28, 2021 / 07:11 am

pawan sharma

72 साल से बालिका विद्यालय को नहीं मिला पट्टा व खेल मैदान

72 साल से बालिका विद्यालय को नहीं मिला पट्टा व खेल मैदान

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में 72 साल से संचालित बालिका विद्यालय के पास भवन का पट्टा नहीं है, वही खेल मैदान का टोटा है, हालाकि विद्यालय प्रशासन ने कई बार प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष विद्यालय भवन पट्टा व प्रस्तावित खेल मैदान भूमि आंवटन करवाने की मांग कर समस्या रखी, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों के ध्यान नहीं देने के कारण विद्यालय भवन पट्टा व प्रस्तावित खेल मैदान भूमि आवंटन नहीं करने से समस्या जस की तस बनी हुई है, ऐसे में विद्यालय में खेल मैदान आवंटन नहीं होने के कारण प्रतिभावान छात्राएं खेलों से वंचित है, वहीं भवन पट्टे के अभाव में विद्यालय भवन विकास कार्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आश्चर्य की बात है कि शिक्षा विभाग ने बिना खेल मैदान बालिका विद्यालय को जिला स्तरीय प्रतियोगिता संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी, इससे विद्यालय प्रशासन ने बालक विद्यालय खेल मैदान पर प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है। उल्लेखनीय है कि गांव बालिका विद्यालय 1949 में प्राथमिक स्तर शुरु हुआ।
उसके बाद 1972 में यहीं विद्यालय राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हो गया। उसके बाद 1993 में विद्यालय राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया। इसके बाद 2007 में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हो गया। विद्यालय खेल मैदान के लिए ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच ने चरागाह में पांच बीघा भूमि का प्रस्तावित कर रखा है। राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण आज तक खेल मैदान भूमि आवंटन नहीं हुआ है,जिससे बालिकाओं को खेलों का विकास नहीं हो रहा है।
बालिका विद्यालय के लिए भवन पट्टा व खेल मैदान आवश्यक है। आज ही विद्यालय भवन पट्टे का आवेदन किया है।
रेणुका डांगी, प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाम्बाहरिसिंह


विद्यालय प्रधानाचार्या ने आज पट्टे का आवेदन दिया है। कार्रवाई कर राहत प्रदान की जाएगी। खेल मैदान प्रस्तावित भूमि को आवंटन करवाने के लिए राजस्व विभाग कर्मचारियों को निर्देश दिया है।
गीता वैष्णव, सरपंच, ग्राम पंचायत लाम्बाहरिसिंह

Home / Tonk / 72 साल से बालिका विद्यालय को नहीं मिला पट्टा व खेल मैदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो