scriptसिरस के पहाड़ पर दिखा बघेरा व दो शावक ग्रामीणों में भय | Showers and two cubs showing on the hills of Cirrus Fear in the villag | Patrika News
टोंक

सिरस के पहाड़ पर दिखा बघेरा व दो शावक ग्रामीणों में भय

बघेरे के साथ उसके दो शावक ग्रामीणों को विचरण करते दिखे हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है। बघेरे ने गत दिनों नाका-चौकी के पास एक गाय के बछड़े का शिकार किया था।

टोंकJan 20, 2019 / 12:43 pm

MOHAN LAL KUMAWAT

Bajre and his two cubs

सिरस पहाड़ पर शनिवार को बघेरे के साथ उसके दो शावक ग्रामीणों को विचरण करते दिखे हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है।


निवाई ञ्च पत्रिका. सिरस पहाड़ पर शनिवार को बघेरे के साथ उसके दो शावक ग्रामीणों को विचरण करते दिखे हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है।

बघेरे ने गत दिनों नाका-चौकी के पास एक गाय के बछड़े का शिकार किया था। वजीराबाद के किसान प्रहलाद ने रात में खेत की सिंचाई करने के दौरान बघेरे व उसके दो शावक को देखा है।
बघेरे के डर से अब रात को रखवाली करने जाने से भी डर लगने लगा है। क्षेत्र के खलीलाबाद, श्योसिंहपुरा, बस्सी, भैरूगंज समेत अन्य गांव में रात के समय बघेरा दिखने से लोग भयभीत है।
सिरस पहाड़ पर पहले भी बधेरे व उसके शावको को देखा गया है। गत वर्ष बघेरे ने बाड़े में घुसकर बछड़ों का शिकार किया था।


डिग्गी. धौली ग्राम पंचायत के जयसिंहपुरा गांव स्थित हनुति हनुमान मन्दिर में शनिवार को चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने दर्शन किए। उन्होंने भगवान के ढोक लगाकर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मंत्री शर्मा ने बालाजी के दर्शनों के बाद मन्दिर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ग्रामीणों से ली।

इस दौरान हनुति मंदिर के पुजारी की ओर से मंत्री रघु शर्मा को श्रीफल व दुप्पटा भेंट किया गया। इस दौरान कांग्रेस के राजेन्द्र राजपुरोहित व गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री रघु शर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

मालपुरा ञ्च पत्रिका. प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनितों ने राशि तो ले ली, लेकिन आवास का निर्माण नहीं कराया। अब भौतिक सत्यापन के बाद पंचायत समिति मालपुरा ने लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है।
इसमें ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर मकान पूर्ण नहीं करने पर एक हजार 667 लाभार्थियों को नोटिस दिया है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू हुईथी। इस योजना के तहत सरकार की ओर से पक्के मकान निर्माण पर एक लाख 20 हजार रुपए का अनुदान दिया था।
इसमें प्रथम किस्त के रूप में 30 हजार,द्वितीय में 6 0 हजार रुपए तथा अन्तिम किस्त की राशि 30 हजार रुपए मकान पूर्ण होने के बाद दिए जाने का प्रावधान है। इसमें पंचायत समिति मालपुरा की ओर से वर्ष 2016-17 में एक हजार 736, वर्ष 2017-18 में 690 तथा वर्ष 2018-19 में कुल एक हजार 866 मकान स्वीकृत किए थे।
इस प्रकार तीन वर्ष की अवधि में कुल 4 हजार 292 मकान स्वीकृत किए गए। स्वीकृत आवासों में से वर्ष 2016-17 में एक हजार 498, वर्ष 2017-18 में 545 तथा वर्ष 2018 -19 में 582 मकान पूर्ण हो जाने के बाद योजना में कुल 2 हजार 625 आवास पूर्ण हो गए।
पंचायत समिति की ओर से योजना की प्रथम किश्त की राशि सभी लाभार्थियों को जारी कर दी गई, लेकिन लाभार्थियों ने प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान का काम शुरू नहीं किया।
पंचायत समिति मालपुरा की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम व द्वितीय किस्त लेने के बाद भी मकान निर्माण का कार्य नहीं करने वाले एक हजार 6 67 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर शीघ्र मकान का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Home / Tonk / सिरस के पहाड़ पर दिखा बघेरा व दो शावक ग्रामीणों में भय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो