scriptमाफियाओं की दबंगई, वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर ले भागे ट्रैक्टर-ट्रॉली, देखें वीडियो | stone mafia attacked forest department team in tonk | Patrika News
टोंक

माफियाओं की दबंगई, वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर ले भागे ट्रैक्टर-ट्रॉली, देखें वीडियो

खननकर्ताओं की दबंगई बढ़ती जा रही है। बजरी व पत्थर खनन पर रोक लगाना प्रशासन व वन विभाग के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

टोंकDec 12, 2019 / 04:57 pm

Kamlesh Sharma

माफियाओं की दबंगई, वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर ले भागे ट्रैक्टर-ट्रॉली, देखें वीडियो
टोंक। खननकर्ताओं की दबंगई बढ़ती जा रही है। बजरी व पत्थर खनन पर रोक लगाना प्रशासन व वन विभाग के लिए मुश्किल होता जा रहा है। खननकर्ताओं ने गुरुवार को वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए।
खननकर्ताओं ने ट्रैक्टर पर लगे साइलेंसर को निकाला और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे कर्मचारी सहम गए और पीछे हट गए। आरोपी पत्थरों को सड़क पर खाली कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले गए।

क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिसिंह हाड़ा ने 6 के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। वहीं एक बाइक भी जब्त की है। मामला सोनवा रोड का है। वन विभाग के कर्मचारी पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछा कर रहे थे। उन्होंने सोनवा रोड पर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
इस दौरान चालक ने अपने साथियों को इसकी सूचना दे दी। ऐसे में वन विभाग के कार्मिक कार्रवाई करते इससे पहले पीछे से दो मोटरसाइकिल पर 5 जने आ गए। उन्होंने पहले तो धक्का-मुक्की की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाने लगे, लेकिन जब वन कार्मिकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं ले जाने दिया तो एक जने ने ट्रैक्टर पर लगे साइलेंसर को निकाल लिया और हवा में लहराने लगा और हमला करने लगा।
इससे कर्मचारी पीछे हट गए। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन खननकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाली कर भगा ले गए। इस दौरान वन विभाग की टीम ने उनकी एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली। उसे उप वन संरक्षक कार्यालय स्थित जखीरा में खड़ा किया है। वन विभाग ने चालक समेत 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो