scriptसमाज के कमजोर वर्ग एवं महिलाओं के लिए सबसे उत्तम माध्यम है वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रक्रिया | The best way to settle alternative disputes | Patrika News
टोंक

समाज के कमजोर वर्ग एवं महिलाओं के लिए सबसे उत्तम माध्यम है वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रक्रिया

राजीव गांधी विधि महाविद्यालय में वैकल्पिक विवाद निस्तारण पर राष्ट्रीय सेमीनार हुआ
 

टोंकJun 07, 2018 / 04:08 pm

pawan sharma

National seminar

टोंक. राजीव गांधी विधि महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेमीनार हुआ। इसका विषय वैकल्पिक विवाद निस्तारण था।

टोंक. राजीव गांधी विधि महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेमीनार हुआ। इसका विषय वैकल्पिक विवाद निस्तारण था। इसमें मुख्य अतिथि महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के विधि विभाग के डीन डॉ. डी.के. सिंह तथा राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के प्राचार्य डॉ. आर. सी. मीणा थे।
सेमीनार में डॉ. डी.के. सिंह ने कहा की समाज के कमजोर वर्ग एवं महिलाएं जो न्याय से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए वैकल्पिक विवाद निस्तारण का माध्यम सबसे उत्तम है। डॉ. आर.सी. मीणा ने कहा की वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रक्रिया के द्वारा सभी को कम समय सरलीकरण की ओर से धन के अभाव में भी न्याय मिल सकता है।
कॉलेज निदेशक एडवोकेट रामसिंह मुकुल ने कहा कि समय-समय पर ऐसे सेमीनार होना आवश्यक है। विधि विद्यार्थियों को सेमीनार से वक्ता के रूप में एक मंच उपलब्ध होता। इससे यही युवा समाज का आइना बनकर समाज का प्रतिनिधि करेगा।
डॉ. आर.एन. धायल ने कहा कि युवा अधिवक्ता देश की आवश्यकता है। ये आगे चलकर समाज कल्याण में सहभागी बनेंगे। डॉ. दिशान्त बजाज ने वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रक्रिया के बारे में बताया। किरण गुर्जर ने मंच का संचालन किया। डॉ. दामोदर चावला ने अभिनन्दन किया। सुनीता मीणा ने भी विचार व्यक्त किए।

शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी
निवाई. रहड़ गांव में रविवार को शिव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेठी के प्रदेश सचिव प्रशान्त बैरवा ने बॉल के शॉट मारकर किया।

मुख्य अतिथि बैरवा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले। उन्होने कहा कि खेलों से भाईचारा बढता है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष महावीर पराणा, पूर्व सरपंच मदन चौधरी, कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलकिशोर चौधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष तनवीर कुरैशी,
देहात अध्यक्ष फिरोज खान, सरपंच सीताराम मीणा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। क्लब के अशोक गुर्जर ने बताया कि उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब किंग्स इलेवन निवाई एवं बस्सी के बीच हुआ। जिसमें निवाई की टीम 51 रन से विजय हुई। मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार को मिला। उन्होंने 22 रन एवं दो विकेट लिए।

Home / Tonk / समाज के कमजोर वर्ग एवं महिलाओं के लिए सबसे उत्तम माध्यम है वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रक्रिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो