scriptटोंक में झुलसा रही चिलचिलाती धूप, हीटवेव से लग रहे गर्म लू के थपेड़े | टोंक में झुलसा रही चिलचिलाती धूप, हीटवेव से लग रहे गर्म लू के थपेड़े | Patrika News
टोंक

टोंक में झुलसा रही चिलचिलाती धूप, हीटवेव से लग रहे गर्म लू के थपेड़े

प्रदेश में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। तापमान के साथ दिन में गरम हवा के साथ लू के थपेड़े भी लगने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव की चेतावनी भी जारी की हुई है। गुरुवार को भी 44 डिग्री तापमान से जीवन अस्त व्यस्त रहा।

टोंकMay 09, 2024 / 07:49 pm

pawan sharma

heatwave warning

हीटवेव ओर गर्म लू के झोंकों से बचने के लिए छाता लेकर स्कूल से घर लौटते मासूम बच्चें।

  • प्रदेश में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। तापमान के साथ दिन में गरम हवा के साथ लू के थपेड़े भी लगने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव की चेतावनी भी जारी की हुई है। गुरुवार को भी 44 डिग्री तापमान से जीवन अस्त व्यस्त रहा।
प्रदेश में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। तापमान के साथ दिन में गरम हवा के साथ लू के थपेड़े भी लगने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव की चेतावनी भी जारी की हुई है। बड़ों के साथ बच्चों पर भी गर्मी का असर देखने को मिला रहा है। सुबह 11 बजे ही 44 डिग्री तापमान के कारण सूर्य की तीखी किरणों ने तेज गर्मी का अहसास करा दिया। अभिभावक भी स्कूल से लौटते समय बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए छाते का स्तेमाल कर रहे है।
विद्यालयों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग, राष्ट्रीय एवं राजस्थान आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के आधार पर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने जिले में गुरुवार से 11 मई तक लू-ताप की संभावना को देखते हुए जिले में संचालित कक्षा एक से 8 के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। स्टाफ यथावत कार्य करेगा।
जनजीवन अस्त व्यस्त

गर्मी के तेवर अब तीखे हो रहे है। तेज धूप ने लोगों को घरों में रहने पर विवश कर दिया। पचेवर में दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। दस बजे बाद तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिनभर हवा चलने से कुछ राहत मिली। लेकिन आसमान से आग उगलती सूर्य की किरणों के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
चहल पहल कम नजर आई

दोपहर में तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। भीषण गर्मी व गर्म हवा के थपेड़ों के कारण आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इससे मुख्य मार्गों पर चहल पहल कम नजर आई। देर शाम तक भी तेज गर्मी का दौर लगातार जारी रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई सडक़ें व बाजार तो पूरी तरह से सूने दिखाई दिए। जिन पर शाम के बाद ही चहल-पहल की स्थिति बनी।
लगातार तापमान में इजाफा

मई के पहले सप्ताह में ही लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। इसके चलते अब ठंडे पेय की मांग भी बढऩे लगी है। कुछ लोग मौसम बदलने के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए कोल्ड ङ्क्षड्रक्स से दूरी बनाए हुए हैं।इसके साथ ही इम्युनिटी का ख्याल रखते हुए गन्ना जूस, नारियल पानी आदि का सेवन कर हैं। हालत यह है कि थोड़ी दूरी का सफर तय करने के बाद ही गला सूख जाता है।
बिजली कटौती से हाल बेहाल

पीपलू. कस्बे सहित क्षेत्र में गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए। दिन का तापमान 43 डिग्री होने से लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। इस तेज गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से भी लोग परेशान है। हीट वेव की वजह से दिन में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्म हवा से घरों की दीवारें भी हीट देने लगी है। इससे घर में पंखा चलने पर भी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। दिन में सडक़ें और चौराहे सूने रहने लगे है।

Hindi News/ Tonk / टोंक में झुलसा रही चिलचिलाती धूप, हीटवेव से लग रहे गर्म लू के थपेड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो