scriptपति पर अपहरण का झूठा आरोप लगाकर फंसाया, आरोपी महिला को न्यायालय ने भेजा जेल | Thug bride who changed her name to marry | Patrika News
टोंक

पति पर अपहरण का झूठा आरोप लगाकर फंसाया, आरोपी महिला को न्यायालय ने भेजा जेल

देवली गांव निवासी एक जने के साथ शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।

टोंकFeb 25, 2020 / 10:43 am

pawan sharma

पति पर अपहरण का झूठा आरोप लगाकर फंसाया, आरोपी महिला को न्यायालय ने भेजा जेल

पति पर अपहरण का झूठा आरोप लगाकर फंसाया, आरोपी महिला को न्यायालय ने भेजा जेल

देवली। थाना क्षेत्र के देवली गांव निवासी एक जने के साथ शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने न्यायिक मजिस्टे्रट देवली के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एएसआई रामकुमार मीना ने बताया कि आरोपी महिला पूजा उर्फ रत्ना निवासी सिहोर मध्यप्रदेश है। प्रकरण में पीडि़त देवली गांव निवासी किशनलाल खटीक है।
प्रकरण के अनुसार पीडि़त किशनलाल की पत्नी का करीब पांच वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद रमेश निवासी जनता कॉलोनी देवली, निर्मला पत्नी दिनेश निवासी छीपा बड़ौद बारां, अविनाश निवासी छीपा बड़ौद बारां, रामप्रसाद राध्यापुरा गुना एमपी, बीरम निवासी पीपल्दा गुना एमपी, सुरेश सोनी निवासी सिहोर एमपी ने पीडि़त किशनलाल से सम्र्पक कर उसकी शादी कराने का झांसा दिया।
इस पर 16 मार्च 2018 को आरोपियों ने देवली तहसील में 500 रुपए के स्टाम्प पर दुल्हन पूजा के साथ पीडि़त किशनलाल के साथ शादी का अनुबंध कर लिया। जबकि शादी के अनुबंध में महिला ने अपना नाम पूजा छिपाकर शालीनी के नाम से शादी की। इस अनुबंध की एवज में गिरोह के सदस्यों ने पीडि़त किशनलाल से एक लाख 20 हजार रुपए की राशि वसूली।
साथ ही आरोपियों ने पीडि़त किशनलाल से वादा किया कि यदि दुल्हन पत्नी के तौर पर नहीं रहती है तो वे अनुबंध की राशि लौटाकर महिला को वापस ले जाएंगे। शादी के दूसरे दिन आरोपी पूजा 17 मार्च को नकदी व आभूषण सहित सामान लेकर घर से भाग छूटी। जिसे पीडि़त ने पीछा कर देवली गांव रोड पर पकड़ लिया। बाद में पीडि़त ने अनुबंध कराने वाले गिरोह के लोगों से सम्पर्क कर उलाहना दिया तो आरोपियों ने 8 दिन बाद आकर अनुबंध राशि लौटाने व महिला को वापस ले जाने की बात कही।
लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी दुल्हन को लेकर गए न राशि लौटाई। उधर, ठग दुल्हन ने फोन के जरिए भोपाल में अपने साथी से बात कर अपने अपहरण का भोपाल स्थित थाने में मामला दर्ज करा दिया। जिस पर भोपाल पुलिस ने देवली आकर पीडि़त किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया तथा किशनलाल, दुल्हन पूजा (शालीनी) को अपने साथ ले गई।
जहां पीडि़त करीब तीन माह तक जेल में रहा। जहां छूटकर पीडि़त देवली आया तथा स्थानीय थाने में आरोपियों व दुल्हन के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने ठग दुल्हन पूजा उर्फ शालीनी को भोपाल जाकर गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय ने न्यायिक हिरासत भेज दिया। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।

Home / Tonk / पति पर अपहरण का झूठा आरोप लगाकर फंसाया, आरोपी महिला को न्यायालय ने भेजा जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो