scriptएक घंटे तक झमाझम, चने के आकार के ओले गिरे, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत | Thunderstorms, gram-sized hail fell for an hour, people got relief fro | Patrika News
टोंक

एक घंटे तक झमाझम, चने के आकार के ओले गिरे, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

मौसम: जिले में कई स्थानों पर छाए रहे बादल, कई जगह हुई बरसातटोंक. जिले में सोमवार को मौसम में बदलाव रहा। शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह कुछ देर के लिए तेज हवाएं चली। वहीं गर्म हवाएं कम चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शहर में शाम तक सोमवार को धूप कम ही निकली। इससे मौसम में कुछ ठंडक रही।

टोंकMay 23, 2022 / 08:40 pm

jalaluddin khan

एक घंटे तक झमाझम, चने के आकार के ओले गिरे, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

एक घंटे तक झमाझम, चने के आकार के ओले गिरे, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

एक घंटे तक झमाझम, चने के आकार के ओले गिरे, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
मौसम: जिले में कई स्थानों पर छाए रहे बादल, कई जगह हुई बरसात
टोंक. जिले में सोमवार को मौसम में बदलाव रहा। शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह कुछ देर के लिए तेज हवाएं चली। वहीं गर्म हवाएं कम चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शहर में शाम तक सोमवार को धूप कम ही निकली। इससे मौसम में कुछ ठंडक रही।
मालपुरा. उपखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह अचानक आए मौसम में बदलाव से आंधी के साथ हल्की बारिश व ओले गिरे, जिससे आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह लगभग 11 बजे अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी चली,जिसके साथ हल्की बरसात व हल्के ओले गिरे, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

निवाई. शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार सुबह दस बजे धूलभरा अंधड़ चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चारों ओर धूल का गुबार छा गया। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे और दस बजे अचानक धूलभरी तेज आंधी चलने लगी।
जिससे शहर में चारों ओर धूल का गुबार छा गया। तेज हवाओं के चलते बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। शहर में सड़कों पर तेज धूलभरी आंधी के दौरान यातायात प्रभावित रहा।करीब आधे घंटे बाद धूल का गुबार हटा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। (ए.सं.)

टोडारायङ्क्षसह. शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली है। टोडारायङ्क्षसह के अलावा मोर, भासू, बस्सी, कूकड़, रतवाई, गोपालपुरा, लक्ष्मीपुरा, थड़ोली समेत आसपास क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।


राजमहल. तेज गर्जन के साथ एक घंटे तक रिमझिम तथा झमाझम बारिश का दौर चला। सड़कों पर पानी बह निकला। बीच-बीच में चने के आकार के ओले गिरे। बारिश के चलते लोगों ने तेज गर्मी व लू से राहत महसूस की।
दूनी. हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। लोगों को गर्मी से निजात मिली।

देवली: तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि
देवली. शहर एवं क्षेत्र में सोमवार शाम बारिश एवं ओले गिरे। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। तेज गर्मी के बीच बारिश के बने मौसम से माहौल खुशनुमा हो गया। शहर एवं आस-पास क्षेत्र में बारिश की बौछार के साथ तेज हवाएं चली। साथ में बड़े आकार के ओले भी गिरे।

आकाशीय बिजली की गडगड़़ाहट के साथ बहुत समय तक धमाके हुए। कृषि उपज मंडी में खुले में पड़ा किसानों व व्यापारियों का माल भीग गया। क्षेत्र के देवली गांव, मालेड़ा, उप तहसील नासिरदा क्षेत्र में भी जमकर बारिश के साथ नींबू आकार के ओले गिरे हैं।

Home / Tonk / एक घंटे तक झमाझम, चने के आकार के ओले गिरे, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो