scriptटोडारायसिंह की 31 पंचायतों में 48 हजार 251 पुरुष व 46 हजार 70 महिला मतदाता चुनेंगे पंच-सरपंच | Todaraisingh 31 choose 94 thousand 321 voters in panchayats punch-head | Patrika News
टोंक

टोडारायसिंह की 31 पंचायतों में 48 हजार 251 पुरुष व 46 हजार 70 महिला मतदाता चुनेंगे पंच-सरपंच

टोडारायसिंह पंचायत समिति क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में 29 जनवरी को तृतीय चरण के होने वाले चुनाव में 94 हजार 321 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे।

टोंकJan 23, 2020 / 05:09 pm

pawan sharma

टोडारायसिंह की 31 पंचायतों में 48 हजार 251 पुरुष व 46 हजार 70 महिला मतदाता चुनेंगे पंच-सरपंच

टोडारायसिंह की 31 पंचायतों में 48 हजार 251 पुरुष व 46 हजार 70 महिला मतदाता चुनेंगे पंच-सरपंच

टोडारायसिंह. टोडारायसिंह पंचायत समिति क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में 29 जनवरी को तृतीय चरण के होने वाले चुनाव में 94 हजार 321 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव के लिए 109 मतदान केन्द्र बनाए गए है। तहसील क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 311 वार्डों में वार्ड पंच के चुनाव होंगे।

निर्वाचन विभाग के अनुसार अलियारी में 3011 में से 1544 पुरुष व 1467 महिला, भांवता में 3306 में से 1688 पुरुष व 1618 महिला, बासेड़ा में 2881 में से 1445 पुरुष व 1436 महिला, बस्सी में 3508 में से 1806 पुरुष व 1702 महिला, बावड़ी में 3324 में से 1718 पुरुष व 1606 महिला, बरवास में 2494 में सेें 1316 पुरुष व 1178 महिला, भासू में 3467 में से 1768 पुरुष व 1699 महिला, बोटूंदा में से 3183 में से 1631 पुरुष व 1552 महिला, छाणबाससूर्या में 2512 में से 1269 पुरुष व 1243 महिला, दाबड़दुम्बा में 3577 में से 1820 पुरुष व 1757 महिला, गणेती में 3070 में से 1555 पुरुष व1515 महिला, गोपालपुरा में 2760 में से 1384 पुरुष व 1376 महिला, हमीरपुर में 3717 में से 1902 पुरुष व 1815 महिला, इंदोकिया में 2351 में से 1224 पुरुष व 1127 महिला, कंवरावास में 3356 में से 1714 पुरुष व 1642 महिला, खरेड़ा में 3728 में से 1914 पुरुष व 1814 महिला, कुहाड़़ाबुजुर्ग में 2487 में से 1283 पुरुष व 1204 महिला, कूकड़ में 3153 में से 1612 पुरुष व1541 महिला, लक्ष्मीपुरा में 2774 में से1443 पुरुष व 1331 महिला, मोरभाटियान में 3763 में से 1927 पुरुष व 1836 महिला, मोर में 2441 में से 1262 पुरुष व 1179 महिला, मुण्डियाकलां में 3552 में सेें 1834 पुरुष व 1718 महिला, पंवालिया में 3320 में से 1690 पुरुष व 1630 महिला, रीण्डल्यारामपुरा में 3808 में से 1957 पुरुष व 1851 महिला, थड़ोली में 2695 में से 1369 पुरुष व 1326 महिला, उनियाराखुर्द में 2453 में से 1264 पुरुष व 1189 महिला मतदाता शामिल है।

– सबसे अधिक व कम मतदाता
टोडारायसिंह क्षेत्र की लाम्बाकला पंचायत में सबसे अधिक मतदाता 4 हजार 120 है। इनमें 2,133 पुरुष तथा 1,987 महिला मतदाता है। वहीं सबसे कम दतोब पंचायत में 2 हजार 136 मतदाता है। इनमें 1093 पुरुष तथा 1043 महिला मतदाता है।

– पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक
टोडारायसिंह क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता की संख्या अधिक है। दतोब पंचायत में 2166 मतदाता है, जिनमें 1102 पुरुष, 1064 महिला, मेहरू में 3047 जिनमें 1510 पुरुष, 1537 महिला, संवारिया में 2161 जिनमें 1074 पुरुष, 1087 महिला मतदाता शामिल है।

Home / Tonk / टोडारायसिंह की 31 पंचायतों में 48 हजार 251 पुरुष व 46 हजार 70 महिला मतदाता चुनेंगे पंच-सरपंच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो