scriptTonk News: स्कूल के बैंक खाते से पांच लाख रुपए का गबन, उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार | Patrika News
टोंक

Tonk News: स्कूल के बैंक खाते से पांच लाख रुपए का गबन, उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार

एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय के बैंक खाते से पांच लाख रुपए की हेराफेरी कर गबन के आरोप में स्कूल के ही उप प्रधानाचार्य रवि मानावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

टोंकJun 11, 2024 / 02:02 pm

Santosh Trivedi

tonk news
निवाई। शहर के खण्डदेवत रोड स्थित एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय के बैंक खाते से पांच लाख रुपए की हेराफेरी कर गबन के आरोप में स्कूल के ही उप प्रधानाचार्य रवि मानावत (38) पुत्र रामशरण बुनकर निवासी 23 जय अंबे कॉलोनी सीकर रोड हरमाड़ा जयपुर हाल निवासी निलबिंत उप प्राचार्य शिक्षा निदेशालय बीकानेर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
निवाई थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व 9 जून 2023 को एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय के एलडीसी सत्येंद्र सिंह राजावत पुत्र रणजीत सिंह राजावत निवासी बड़ागांव थाना दत्तवास ने प्राथमिकी दर्ज करवाई कि विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रवि मानावत पांच लाख रुपए विद्यालय के बैंक खाते से स्वयं के बैंक खाते में जमा करवा दिए। वहीं उक्त राशि बैंक स्टेटमेंट में दिखाई नहीं दे। इस हेतु उप प्रधानाचार्य ने बैंक स्टेटमेंट में उक्त राशि का आहरण छुपा कर तथा फर्जी स्टेटमेंट प्रस्तुत कर दिया गया।
विद्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक ने 7 जून 2023 को रोकड़ पंजिका में मई माह के बैंक विवरण में अंतिम बैलेंस का मिलान किया गया तो रोकड़ पंजिका व बैंक खाते में पांच लाख रुपए का अंतर मिला। इसके बाद बैंक से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पांच लाख रुपए 23 फरवरी 2023 को उप प्रधानाचार्य रवि मानावत के खाते में जमा हुई है। इस पर विद्यालय प्रशासन की ओर से उप प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निर्देशन में गहनता से अनुसंधान किया। पुलिस अनुसंधान में गिरतार आरोपी रवि मानावत से पूछताछ की गई। पूछताछ में निलंबित उप प्रधानाचार्य शिक्षा निदेशालय बीकानेर का जुर्म प्रमाणित होने पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में अनुसंधान कर रही है।

Hindi News/ Tonk / Tonk News: स्कूल के बैंक खाते से पांच लाख रुपए का गबन, उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो