scriptपुलिस का विशेष अभियान, पांच वाहन जब्त कर कई मामलों में 13 को गिरफ्तार | Tonk police launched special campaign | Patrika News
टोंक

पुलिस का विशेष अभियान, पांच वाहन जब्त कर कई मामलों में 13 को गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बरोनी थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में अवैध खनन और शराब के सहित अन्य मामलों में कार्रवाई कर 13 जनों को गिरफ्तार किया है।
 

टोंकJan 16, 2024 / 06:14 pm

pawan sharma

पुलिस का विशेष अभियान, पांच वाहन जब्त कर कई मामलों में 13 को गिरफ्तार

पुलिस का विशेष अभियान, पांच वाहन जब्त कर कई मामलों में 13 को गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बरोनी थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में अवैध खनन और शराब के सहित अन्य मामलों में कार्रवाई कर 13 जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत गश्त के दौरान गांव किवाड़ा और बोरखंडी खुर्द से अवैध खनन कर चेजा पत्थरों का परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।
इसी प्रकार अवैध बजरी खनन व परिवहन की रैकी के आरोप में एक कार जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार गांव हतोना से एक जने से प्लास्टिक के कट्टे अवैध देशी शराब के 72 पव्वे जब्त किए हैं। आरोपी की तलाश जारी है। इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है। गांव जेबाडिया में आपस में लडाई झगड़ा करने के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार एमबी एक्ट के तहत तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
जुआ खेलते 12 जने गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग जुआ खेलते 12 जनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4880 रुपए बरामद किए हैं। सदर थाना प्रभारी बृजमोहन कविया ने बताया कि पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में संतोष नगर निवासी अजगर खां, पीली तलाई निवासी चतरू बैरवा, राजेन्द्र कीर, दीपक नायक, प्रहलाद बैरवा, आकाश माली, जयङ्क्षसह कीर, सिकंदर कीर, रामअवतार माली, विष्णु सैनी, जगदीश माली तथा रामलाल माली को गिरफ्तार किया है।
देशी शराब के 62 पव्वे जब्त

पुलिस ने गश्त के दौरान आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध देसी शराब के 62 पव्वे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बनेठा थाना प्रभारी नरेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि सुरेली रोड काकरिया खाल के पास तन में आरोपी महेंद्र पुत्र राजूलाल हरिजन निवासी बनेठा गिरफ्तार किया है।

Hindi News/ Tonk / पुलिस का विशेष अभियान, पांच वाहन जब्त कर कई मामलों में 13 को गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो