यह हुआ था मतदान
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए गत 29 अपे्रल को 63.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें कुल 19 लाख 43 हजार 668 मतदाता में से 12 लाख 28 हजार 509 ने मतदान किया था।
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के बाद कांगे्रस-भाजपा की जीत को लेकर अटकलें चल रही है। वहीं लोगों तरह-तरह से जीत का गणित बता रहे हैं। उनकी अटकलों को पूर्ण विराम गुरुवार को लग जाएगा।
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी भी स्वयं की जीत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने मतगणना के बाद स्वागत की तैयारी भी कर ली है।
अब तक यह रहे सांसद
टोंक लोकसभा क्षेत्र में हुए चुनावों में 1952 में भारतीय राष्ट्र्रीय कांग्रेस से माणिक्य लाल वर्मा, 1957 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हीरा लाल शास्त्री, 196 2 में स्वतंत्र पार्टी से जमनालाल बैरवा, 196 7 व 1971 में स्वतंत्र पार्टी राम कंवर बैरवा, 1977 में जनता पार्टी के राम कंवर बैरवा, 198 0 एवं 1984 में भारतीय राष्ट्र्रीय कांग्रेस से बनवारी लाल बैरवा, 198 9 में जनता पार्टी के गोपाल पचेरवाल,1991 में भारतीय जनता पार्टी के राम नारायण बैरवा, 1996 में भारतीय जनता पार्टी के श्याम लाल बंसीवाल, 1998 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारिका प्रसाद बैरवा, 1999में भारतीय जनता पाटी श्याम लाल बंसीवाल, 2001में भारतीय जनता पार्टी (उपचुनाव) कैलाश मेघवाल, 2004में भारतीय जनता पार्टी कैलाश मेघवाल विजयी रहे।
वर्ष 2009 से परिसीमन होने के बाद कांग्रेस के नमोनारायण मीणा ने भाजपा के किरोड़ी सिंह बैंसला को मात्र 317 वोट से हराया। इसके बाद 2014 में भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन को एक लाख 35 हजार 311 मतों से हराया।