scriptTonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 : बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया फिर परचम लहराने की ओर.. | Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Election Result 2019 Live Update | Patrika News
टोंक

Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 : बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया फिर परचम लहराने की ओर..

बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया कांग्रेस के नमोनारायण मीणा से इक्कीस हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

टोंकMay 23, 2019 / 12:01 pm

abdul bari

टोंक
लोकसभा चुनाव के नतीजों की मतगणना जारी है। फिलहाल प्राप्त रूझानों से प्रदेश की करीब सभी सीटों को जीतने की ओर आगे बढ़ रही है। बात टोंक-सवाईमाधोपुर सीट ( Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 ) की हो तो फिलहाल यहां बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया कांग्रेस के नमोनारायण मीणा से इक्कीस हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों कद्दवार नेताओं में से आज किस की किस्मत खुलती है, यह फैसला आज हो जाएगा।
यह हुआ था मतदान
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए गत 29 अप्रेल को 63.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें कुल 19 लाख 43 हजार 668 मतदाता में से 12 लाख 28 हजार 509 ने मतदान किया था।

इसमें 663816 पुरुष तथा 564693 महिलाओं ने मतदान किया था। इसमें पुरुषों का 64.96 तथा महिलाओं का 61.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों जिलों के लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान में पुरुष कुल 10 लाख 21 हजार 907 तथा महिला कुल 9 लाख 21 हजार 760 मतदाता थे। इनमें से 6 लाख 63 हजार 816 पुरुषों ने तथा 5 लाख 64 हजार 693 महिलाओं ने मतदान किया था।

अब तक यह रहे सांसद
टोंक लोकसभा क्षेत्र में हुए चुनावों में 1952 में भारतीय राष्ट्र्रीय कांग्रेस से माणिक्य लाल वर्मा, 1957 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हीरा लाल शास्त्री, 196 2 में स्वतंत्र पार्टी से जमनालाल बैरवा, 196 7 व 1971 में स्वतंत्र पार्टी राम कंवर बैरवा, 1977 में जनता पार्टी के राम कंवर बैरवा, 198 0 एवं 1984 में भारतीय राष्ट्र्रीय कांग्रेस से बनवारी लाल बैरवा, 198 9 में जनता पार्टी के गोपाल पचेरवाल,1991 में भारतीय जनता पार्टी के राम नारायण बैरवा, 1996 में भारतीय जनता पार्टी के श्याम लाल बंसीवाल, 1998 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारिका प्रसाद बैरवा, 1999में भारतीय जनता पाटी श्याम लाल बंसीवाल, 2001में भारतीय जनता पार्टी (उपचुनाव) कैलाश मेघवाल, 2004में भारतीय जनता पार्टी कैलाश मेघवाल विजयी रहे।
वर्ष 2009 से परिसीमन होने के बाद कांग्रेस के नमोनारायण मीणा ने भाजपा के किरोड़ी सिंह बैंसला को मात्र 317 वोट से हराया। इसके बाद 2014 में भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन को एक लाख 35 हजार 311 मतों से हराया।

Home / Tonk / Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Result 2019 : बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया फिर परचम लहराने की ओर..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो