scriptप्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट के सिखाए गुर | Training given in self-defense and martial arts | Patrika News
टोंक

प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट के सिखाए गुर

राउमावि में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।
 

टोंकDec 14, 2019 / 02:06 pm

pawan sharma

प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट के सिखाए गुर

प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट के सिखाए गुर

टोडारायसिंह. राउमावि में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश चोपड़ा तथा अध्यक्षता एसीबीईओ शिवलाल बेरवाल ने की।
उन्होंने संभागियों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को सम्बंधित विद्यालयों में आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा वर्तमान परिवेश में बालकों के साथ बालिकाओं में आत्मरक्षा की आवश्यकता है। शरीर को स्वस्थ व चुस्त रखने के लिए आत्मरक्षा व मार्शल आर्ट जरूरी है।
दस दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षक शिविर में दक्ष प्रशिक्षक कजोड़मल बैरवा सम्भागियों को प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नंद सिंह तंवर, दक्ष प्रशिक्षक कजौड़मल बैरवा ने भी संबोधित किया। गैर आवासीय शिविर में राउप्रावि, रामावि व राउमावि के शारीरिक शिक्षक भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का समापन
मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की सम्भाग स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक पदमा सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों में आपस में एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है।
साथ ही कर्मचारियों में मेत्री भाव का भी विकास होता है। विशिष्ठ अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवराज यादव ने कहा कि कर्मचारियों में कार्य के भार के कारण कई बार मानसिक तनाव उत्पन्न हो जाता है, जो इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से दूर होता है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में उप निदेशक मोहम्मद नासिम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमाशंकर स्वामी, प्रधानाचार्य गिरधर सिंह मौजूद थे। प्रतियोगिता में केकडी, अजमेर, भीलवाडा, देवली, नागौर, टोंक सहित अन्य जिलों व तहसील के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Home / Tonk / प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट के सिखाए गुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो