3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल स्टेडियम में ट्रेक के सीने पर जश्न के झण्डे

अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि जश्न में इतने मशगूल हैं कि उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत से बनाए गए एथलेटिक टे्रक पर ही टैंट लगवा दिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 13 Dec 2017, 8:18 AM IST

जिला खेल स्टेडियम

टोंक. राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने का जश्न मनाने के लिए जिला खेल स्टेडियम में एथलेटिक टे्रक पर ही टैंट लगवा दिए।

टोंक. खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए भले ही प्रधानमंत्री ने गांव से लेकर उच्च स्तर तक प्रतियोगिताएं कराने के आदेश जारी कर दिए हों, लेकिन टोंक में प्रशासन की अनदेखी से प्रतिभाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा शासित राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने का जश्न मनाने के लिए जिला खेल स्टेडियम को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।

अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि जश्न में इतने मशगूल हैं कि उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत से बनाए गए एथलेटिक टे्रक पर ही टैंट लगवा दिए। ट्रेक पर सैकड़ों खड्ढे खोद दिए गए। भाजपा की ओर से ये जश्न 13 दिसम्बर को मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खेलों को बढ़ावा देने की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत वर्ष कही थी।

इसके लिए उन्होंने खेल संघों को बजट जारी करने को भी कहा था। साथ ही गांव-ढाणियों में छिपी प्रतिभाओं को निकालने का कहा। इसके बाद गांव से लेकर जिला स्तर तक पंडित दीन दयाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा ने किया था। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी खेल स्टेडियम को खुर्द-बुर्द करने पर तुले हैं। आलम ये है कि स्टेडियम के ट्रेक पर पाण्डाल के लिए लोहे के पोल गाड़ दिए गए।


करते हैं अभ्यास
इस ट्रेक पर प्रतिदिन सुबह-शाम 300 से 400 खिलाड़ी दौड़ का अभ्यास करते हैं। साल में दो बार जिला तथा राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी होती हैं। टे्रक की देखभाल भले ही प्रशासन नहीं करे, लेकिन खिलाड़ी हमेशा करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन खिलाडिय़ों की भावनाओं को नजर अंदाज कर टे्रक को क्षतिग्रस्त करने पर तुला है।


और भी हैं मैदान
जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि भाजपा सरकार के आयोजन को खेल स्टेडियम में ही करते हैं, जबकि तत्कालीन कांगे्रस सरकार ने ये आयोजन सूचना केन्द्र के सामने मैदान में किए थे। शहर में खेल स्टेडियम का बाहरी हिस्सा, सआदत पेवेलियन, गांधी खेल मैदान भी है जहां ऐसे समारोह किए जा सकते हैं।

कहां खेलें हम
हम खेल का अभ्यास करते आए थे, लेकिन खेल स्टेडियम में तो पाण्डाल बनाया जा रहा है। ऐसे में हम खेल नहीं पा रहे हैं।
जीतेन्द्र चौधरी, खिलाड़ी, टोंक

और भी जगह है
शहर में और भी जगह है जहां समारोह आयोजित किया जा सकता है। खेल स्टेडियम में ट्रेक को खोदना गलत है।
सुनील, खिलाड़ी, टोंक

किससे करें फरियाद
स्टेडियम को समारोह के लिए चिह्नित कर लिया गया। इसमें प्रशासन व जनप्रतिनिधि शामिल हैं। ऐसे में फरियाद भी किसी से नहीं की जा सकती।
लक्की, खिलाड़ी, टोंक


घर रहेंगे कुछ दिन
खेल स्टेडियम के ट्रेक पर पाण्डाल लगाया जा रहा है। ऐसे में अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। कुछ दिनों तक अभ्यास छोडकऱ घर ही रहना पड़़़ेगा।
आकाश, खिलाड़ी, टोंक