scriptचुनाव प्रचार का थमा शोर, अब हाथ जोड़ घर-घर दे रहे दस्तक, वोट व समर्थन के लिए प्रत्याशी हो रहे है नतमस्तक | Vote for voters by going from house to house | Patrika News
टोंक

चुनाव प्रचार का थमा शोर, अब हाथ जोड़ घर-घर दे रहे दस्तक, वोट व समर्थन के लिए प्रत्याशी हो रहे है नतमस्तक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

टोंकDec 06, 2018 / 09:34 am

pawan sharma

vote-for-voters-by-going-from-house-to-house

चुनाव प्रचार का थमा शोर, अब हाथ जोड़ घर-घर दे रहे दस्तक, वोट व समर्थन के लिए प्रत्याशी हो रहे है नतमस्तक

टोंक. विधानसभा चुनाव में प्रचार का शोर बुधवार शाम 5 बजे से थम गया। इससे पहले तक सभाएं हुई। इसमें सम्बोधन कर प्रत्याशी वोट देने की अपील करते रहे। शाम 5 बजे से ही माइक बंद हो गए। नारेबाजी थम गई। बस प्रत्याशी हाथ जोडकऱ घर-घर जाने लगे। वे पैदल ही सफर कर लोगों से मतदान करने की गुहार करते रहे।
ये आलम गुरुवार को भी रहेगा। इसके बाद शुक्रवार को मतदान होगा। गौरतलब हैकि टोंक विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 23 हजार 780, देवली-उनियारा में 2 लाख 63 हजार 906, निवाईमें 2 लाख 46 हजार 752, मालपुरा में 2 लाख 44 हजार 900 मतदाता हैं।
ये सरकार बनाने वाले प्रत्याशी का चुनाव करेंगे।विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बुधवार को भाजपा प्रत्याशी यूनुस खान टोंक शहर व आसपास के गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान यूनुस खान ने कहा कि यह चुनाव सेवक और स्वामी का है।
यहां जो आम आदमी के लिए सबसे जरूरी रोजगार, उद्योग, शिक्षा, सडक़, बिजली व पानी के मुद्दे हैं उन पर काम करेंगे। यूनुस खान ने घंटाघर के पास साहू समाज, सईदाबाद, मालियों का मोहल्ला, सवाईमाधोपुर चौराहा, कायमखानी मोहल्ला कई इलाकों में जनसम्पर्क किया।
उन्होंने कहा कि टोंक की जनता का प्यार उन्हें जिताएगा। उन्होंने कहा कि टोंक आज विकास मांग रहा है और मैं टोंक के विकास के लिए अपने खून की एक-एक बूंद लगा दूंगा। यूनुस ने कहा कि आज यहां रोजगार चाहिए। यूनुस खान ने कहा कि टोंक के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
यूनुस खान के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें यूनुस ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें। इस दौरान उन्होंने चुनावी चर्चा की। जनसम्पर्क के दौरान वे बाजार में फल के एक ठेले पर रुक गए। उन्होंने ठेले से फल खरीदे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खाए। इधर, यूनुस की पत्नी रोशनी बानो ने भी शहर में प्रचार किया।

Home / Tonk / चुनाव प्रचार का थमा शोर, अब हाथ जोड़ घर-घर दे रहे दस्तक, वोट व समर्थन के लिए प्रत्याशी हो रहे है नतमस्तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो