scriptभीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण उतरे सडक़ पर , पंचायत पर ताला लगा देवली-भीलवाड़ा मार्ग पर लगाया जाम | Water demand on the Devli-Bhilwara route | Patrika News
टोंक

भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण उतरे सडक़ पर , पंचायत पर ताला लगा देवली-भीलवाड़ा मार्ग पर लगाया जाम

जाम लगाकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक किमी तक लम्बा जाम लग गया।
 

टोंकMay 24, 2018 / 08:06 am

pawan sharma

Road jam

देवली. समीपस्थ अमरवासी गांव में पेयजल, नाली निर्माण, खेल मैदान समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने अमरवासी में देवली-भीलवाड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया।

देवली. समीपस्थ अमरवासी गांव में पेयजल, नाली निर्माण, खेल मैदान समेत विभिन्न मांगों को लेकर रामनगर गांव के लोगों का बुधवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने अमरवासी में देवली-भीलवाड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही अमरवासी पंचायत कार्यालय पर ताला जडकऱ जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान तीन घंटे तक मार्ग जाम रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बाद में जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर ने समझाइश कर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि रामनगर में कई दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लोग पेयजल के लिए तरस गए है।

हैंडपंपो से फ्लोराइड युक्त पानी मिल रहा है। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे है। इसके अलावा गांव में नाली निर्माण नहीं होने से जगह-जगह गंदगी व कीचड़ है। इससे वातावरण दूषित तथा लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ रहा है। इस दौरान महिलाएं व बच्चे भी सडक़ों पर उतर आए। उन्होंने मार्ग पर जाम लगाकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने पंचायत कार्यालय पर ताला भी जड़ दिया।

सूचना पर हनुमाननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जहाजपुर पंचायत समिति प्रधान शिवजीराम मीणा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर के बाद भी जहाजपुर प्रधान के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण और आक्रोशित हो गए।
इस दौरान करीब एक किमी तक लम्बा जाम लग गया। मामले बढ़ता देख जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर रोंपा में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर को बीच में छोडकऱ अमरवासी आ गए। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनकर जहाजपुर तहसीलदार ओमप्रकाश जैन समेत जलदाय विभाग के अभियंताओं को तलब किया।
इस दौरान रामनगर के लिए प्रतिदिन तीन पानी के टैंकरोंं से जलापूर्ति करने की घोषणा की गई। साथ हर विधायक ने अपने निजी खर्च से गांव के लिए दो पानी की टंकियां भी दी। उधर विधायक के हस्तक्षेप के बाद अमरवासी सरपंच प्रभुलाल मीणा ने एक माह मेंं नाली व खेल मैदान निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों को रोष शांत हुआ।
देवली के समीपस्थ अमरवासी गांव में बुधवार को जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Home / Tonk / भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण उतरे सडक़ पर , पंचायत पर ताला लगा देवली-भीलवाड़ा मार्ग पर लगाया जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो