scriptतौकते चक्रवात का असर, सात घंटे में 32 एमएम बारिश | Weather cold due to Tauktae Cyclone | Patrika News
टोंक

तौकते चक्रवात का असर, सात घंटे में 32 एमएम बारिश

तौकते चक्रवात का असर जिले में सोमवार रात से ही शुरू हो गया। शाम के समय से ही घने बादल छा गए। देर रात 3 बजे बरसात शुरू हुई जो कभी कम तो कभी तेज मंगलवार सुबह 10 बजे तक चलती रही।

टोंकMay 18, 2021 / 08:43 pm

pawan sharma

तौकते चक्रवात का असर, सात घंटे में 32 एमएम बारिश

तौकते चक्रवात का असर, सात घंटे में 32 एमएम बारिश

टोंक. तौकते चक्रवात का असर जिले में सोमवार रात से ही शुरू हो गया। शाम के समय से ही घने बादल छा गए। देर रात 3 बजे बरसात शुरू हुई जो कभी कम तो कभी तेज मंगलवार सुबह 10 बजे तक चलती रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन धूप नहीं निकली। ऐसे में मौसम में ठंडक़ आ गई। इसके चलते कूलर-पंखे बंद हो गए।
सिंचाई विभाग के मुताबिक शहर में सात घंटे में करीब 32 एमएम बरसात दर्ज की। जिलेभर में भी इतनी ही बरसात हुई। तेज हवाओं तथा बरसात के चलते कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। इससे मेहंदवास समेत कई कस्बों में मंगलवार को जलापूर्ति नहीं हुई। सुबह के समय घने बादल होने से अंधेरा छाया रहा।
निवाई. शहर में मंगलवार अल सुबह से रुक रुककर बारिश होने से तेजगर्मी से निजात मिली। बारिश होने से सावन के माह से मौसम हो गया। लोग छाता निकाल कर इधर-उधर जाते दिखाई दिए। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।बारिश से सडक़ों पर चारों पानी जमा हो गया। सुबह 6 बजे 11 बजे कभी तेज तो कभी कम बारिश होती रही। सुबह 11 बजे बाद बारिश रूक गई और दोपहर 12 बजे थोड़ी धूप ने निकली। करीब डेढ़ बजे आकाश में फिर बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह से शाम तक आकाश छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा।
टोडारायसिंह. चक्रवाती तुफान पूर्व मंगलवार तडक़े सुबह से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में रिमझिम बरसात का दौरा जारी रहा। इधर, शहर में तेज बरसात से मुख्य बाजार में एक से डेढ़ फिट पानी बह निकला। हवा में ठण्डक रहने के साथ जनजीवन प्रभावित रहा। इधर, बरसात से किसानो के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के थड़ोली, भासू, मोर, बस्सी समेत अन्य गांवों में अच्छी बरसात हुई।
लांबाहरिसिंह में अल सुबह करीब चार बजे मालपुरा से आ रही 133 हाईटेंशन विद्युत तार लाइन में फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने मरम्मत कर करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारू की। इससे क्षेत्र के 60 गांव-ढाणियों में 7 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
उनियारा. क्षेत्र में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इधर जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता रामप्रकाश जांगि? ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे तक गलवा बांध पर 26, ठिकरिया पर15 तथा गलवानिया बांध पर 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मालपुरा. देश में चक्रवाती तौकते तूफान के चलते मुख्यालय सहित क्षेत्र में मंगलवार तडके से ही हवाओं के साथ वर्षा होने से लोगों को ठण्ड का अहसास हुआ। वहीं शहर में सुबह 8 बजे तक 17 एमएम वर्षा दर्जा की गई। वहीं वर्षा से शहर के मुख्य बाजारों, गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पलाई. क्षेत्र में दिन भर बादल छाए रहे। वहीं दिनभर भी बूंदाबांदी का ही दौर रहा।बारिश के होने से आमजनों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बरसात से अचानक तापमान में गिरावट हुई और सडक़ों पर बरसात का पानी बह निकला।

Home / Tonk / तौकते चक्रवात का असर, सात घंटे में 32 एमएम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो