scriptदेश में नारी सदैव पूजनीय रही है- चन्द्रवीर सिंह | Women have always been revered in the country - Chandraveer Singh | Patrika News
टोंक

देश में नारी सदैव पूजनीय रही है- चन्द्रवीर सिंह

राजस्थान पत्रिका का स्थापना दिवसटोंक. राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के तहत महिलाओं की संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को पन्नाधाय कॉलेज मेें हुआ। इसमें कॉलेज निदेशक चन्द्रवीरसिंह चौहान ने कहा कि नारी अब अबला नहीं है।

टोंकMar 08, 2021 / 08:56 pm

jalaluddin khan

देश में नारी सदैव पूजनीय रही है- चन्द्रवीर सिंह

देश में नारी सदैव पूजनीय रही है- चन्द्रवीर सिंह

देश में नारी सदैव पूजनीय रही है- चन्द्रवीर सिंह
राजस्थान पत्रिका का स्थापना दिवस
टोंक. राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के तहत महिलाओं की संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को पन्नाधाय कॉलेज मेें हुआ। इसमें कॉलेज निदेशक चन्द्रवीरसिंह चौहान ने कहा कि नारी अब अबला नहीं है।
उन्होंने कहा कि नारी सदैव पूजनीय रही है। उसका सम्मान प्राचीन समय से ही किया जा रहा है। देश में कई महिलाओं ने तो राज्य तक का संचालन किया है। कई युद्धों में अपना लोहा मनवाया है।
उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई और रजिया सुलताना का उदाहरण देते हुए नारी को किसी से कम नहीं होने की बात की। चन्द्रवीर ने कहा कि आज का दौर आधुनिकता और ज्ञान का दौर है।
ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि वह हर प्रकार का ज्ञान अर्जित करे। ताकि वह पीछे नहीं रहे। राजनीति से लेकर राजकार्य तक महिलाओं को जगह दी जा रही है।

ऐसे में महिलाओं का उनका फायदा उठाकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार वहां होता है जहां जागरूकता की कमी होती है। ऐसे में महिलाओं को जागरूक होना चाहिए।
कानून की जानकारी होने पर वह किसी से पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्याओं का सम्मान किया।

कॉलेज प्राचार्य अलका सक्सेना ने कहा कि महिलाएं किसी कार्य में पीछे नहीं है। बस उनमें जागरूकता की कमी नहीं आने देनी चाहिए। संगोष्ठी को व्याख्याता चंचल शर्मा, अनीता वर्मा, आरती गुप्ता, विजयलक्ष्मी शर्मा, डिंपल शर्मा, प्रीति सैन, अफसर खान, अनम खान, आंचल शर्मा, मोनिका शर्मा सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया।

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आज
नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को विवेक महाविद्यालय डिपो में होगा। इसकी अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर सी. एल. मीणा करेंगे।

मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष रामलाल संडीला करेंगे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर व कॉलेज निदेशक प्रदीप शर्मा होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो