scriptटीवी एक्ट्रेस ने शेयर किया पुराना किस्सा, कहा- ‘भीड़ का फायदा उठाते हुए शख्स ने छुआ था बुरी तरह से’ | Actress Divyanka Tripathi Told That Someone Had Teased Her In Crowd | Patrika News
मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस ने शेयर किया पुराना किस्सा, कहा- ‘भीड़ का फायदा उठाते हुए शख्स ने छुआ था बुरी तरह से’

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi ) ने शेयर किया एक किस्सा
भीड़ में शख्स ने छुआ था गलत तरीके से

नई दिल्लीApr 16, 2020 / 11:27 am

Shweta Dhobhal

भीड़ का फायदा उठाते हुए गलत तरीका से छुआ फैन ने दिव्यांका त्रिपाठी को

भीड़ का फायदा उठाते हुए गलत तरीका से छुआ फैन ने दिव्यांका त्रिपाठी को

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की सबसे चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ( Dviyanaka Thripathi ) की फैन फॉलोइंग काफी है। हर घर में उनका शो देखा जाता है। टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ ( Yeh Hain Mohabbatein ) की एक्ट्रेस दिव्यांका वैसे तो अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस वक्त दिव्यांका अपने एक पुराने किस्से की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, दिव्यांका ने बताया कि एक शख्स ने भीड़ का फायदा उठाते हुए, उन्हें गलत तरीके से छुआ था। जिसका जवाब उन्होंने उसी वक्त सबके सामने दिया।

दिव्यांका ने अपने चैट को शेयर करते हुए बताया कि ये बात ‘तब कि है जब वो एक बार थिएटर में गई थी। उस वक्त ब्लैक में टिकट बिका करती थी। थिएटर में काफी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाते हुए एक शख्स दिव्यांका के पास आया और उन्हें गलत ढंग से छूने लगा। ये देख दिव्यांका को काफी गुस्सा आया और उन्होंने उस शख्स का हाथ वहीं पकड़ लिया और खींचते हुए भीड़ से बाहर आ गईं। उन्होंने शख्स का चेहरा देखा और सब के सामने उसे एक जोरदार थप्पड़ रसीद दिया।’ इस बात को जानने के बाद उनके फैंस उनकी हिम्मत और समझदारी की काफी तारीफ कर रहे हैं। वैसे अक्सर देखा जाता है कि फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स से कई बार बदतमीजी कर देते हैं।

View this post on Instagram

Late mornings 🥱

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

बता दें एक्ट्रेस दिव्यांका कुछ समय पहले वो बालाजी की वेब सीरिज़ ‘कोल्ड लस्सी और मसाला चिकन’ ( Cold Lassi Aur Chicken Masala ) में दिखाई दी थीं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने शो के को-स्टार विवेक दहिया ( Vivek Dhaiya ) संग शादी कर ली है। इन दोनों की लव-स्टोरी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट से ही शुरु हुई थी। दोनों ही इस वक्त लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। दिव्यांका पति संग काफी फनी वीडियोज भी सोशल मीडिया पर बनाती हैं। जिन्हें फैंस का काफी प्यार मिलता है।

Home / Entertainment / टीवी एक्ट्रेस ने शेयर किया पुराना किस्सा, कहा- ‘भीड़ का फायदा उठाते हुए शख्स ने छुआ था बुरी तरह से’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो