scriptसिद्धू की बढ़ी मुसीबत कपिल शर्मा शो से बाहर करने की इस प्रोड्यूस ने की सलमान से मांग | Ashoke Pandit wants Salman Khan take action against Navjot Singh Sidhu | Patrika News
TV न्यूज

सिद्धू की बढ़ी मुसीबत कपिल शर्मा शो से बाहर करने की इस प्रोड्यूस ने की सलमान से मांग

पिछले कुछ दिनों से सभी सिद्धू को शो से निकालने की मांग कर रहे हैं। उनकी जगह शो में अर्जना पूरन सिंह ने नजर आ रही हैं।

मुंबईFeb 20, 2019 / 05:17 pm

Preeti Khushwaha

Salman Khan Navjot Singh Sidhu

Salman Khan Navjot Singh Sidhu

हाल में हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरे देश गरमाया हुआ है। हर तरफ इस हमले की निंदा की जा रही है। इस हमले में हमारे देश के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए है। हर किसी ने शहीदों को अपने-अपने तरीके से श्रृद्धांजिली ही है। वही स्टार्स ने इस पर सोशल मीडिया पर इस हमले को लेकर अपने विचार साझा किए। इसी के चलते कई स्टार्स मुसीबत में फंस गए हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के द‍िए बयान के बाद जमकर व‍िवाद हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर सिद्धू को बॉयकॉट करने को लेकर एक हैशटैग ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद कपिल शर्मा के शो से सिद्धू को हटना पड़ा। लेकिन अब सिद्धू के शो से निकलने के पीछे जो खबर सामने आई है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सिद्धू को शो के निकालने को लेकर अब फिल्ममेकर अशोक पंडित भी सामने आए हैं।

https://twitter.com/BeingSalmanKhan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/sherryontopp?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Svarma50043152/status/1098044225503952896?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/BoycottKapilSharma?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
salman khan Ashoke Pandit

पिछले कुछ दिनों से सभी सिद्धू को शो से निकालने की मांग कर रहे हैं। वहीं उन्हें शो से निकलना भी पड़ा। उनकी जगह शो में अर्जना पूरन सिंह ने नजर आ रही हैं। खबरों के मुताब‍िक सलमान खान ने ये फैसला होल्ड पर रखा हुआ है। अब इस मामले पर फिल्ममेकर अशोक पंडित भी सामने आए हैं। अशोक एक ट्वीट में लिखा, ‘डियर सलमान, चाहता हूं कि आप नवजोत सिंह सिद्धू की देश विरोधी गतिविधि का सपॉर्ट करने के लिए कपिल शर्मा के खिलाफ ऐक्शन लें। यह दरख्वास्त आपसे की जा रही है क्योंकि आप शो के प्रड्यूसर हैं।’ वहीं कई लोग अशोक पंडित की इस बात का समर्थन करते भी नजर आए।

navjot singh sidhu

फिलहाल अभी तक चैनल और प्रोड्यूसर के बीच सिद्धू को लेकर क्या फाइनल हुआ है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सलमान कपिल शर्मा के शो के प्रोड्यूसर है। शो बीते हफ्ते से टीआपी की टॉप चार्ट में चल रहा है। ऐसे में सलमान खान कोई र‍िस्क नहीं उठाना चाहते हैं। अब देखना ये है की सलमान इस बात को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

Home / Entertainment / TV News / सिद्धू की बढ़ी मुसीबत कपिल शर्मा शो से बाहर करने की इस प्रोड्यूस ने की सलमान से मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो