script#Big Boss 10: विक्रांत सिंह ने मोना लिसा से तोड़े सारे रिश्ते! | Big Boss 10: Vikrant Singh broke all ties with the Mona Lisa... | Patrika News

#Big Boss 10: विक्रांत सिंह ने मोना लिसा से तोड़े सारे रिश्ते!

Published: Dec 16, 2016 02:10:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

मोना लिसा के मंगेतर विक्रांत ने मनु से कहा कि वो मोना से रिश्ता तोड़ रहे हैं…

monalisa

monalisa

मुंबई। हो सकता है कि बिग बॉस के घर में प्रतियोगी मोनालिसा जो कर रही हैं, वह शो जीतने के लिए कर रही हों, लेकिन उनके मंगेतर विक्रांत सिंह राजपूत मोना के लव अफेयर से बेहद आहत हुए हैं। एक टास्क के दौरान मोना जकूजी में गौरव चोपड़ा के साथ जिस अंदाज में नजर आईं, उससे भी विक्रांत बेहद आहत हुए हैं। इस टास्क में एक ओर जहां गौरव खुद को मोना से बचाते नजर आए, वहीं मोना ने सारी हदें पार कर दीं। चूंकि, मनु पंजाबी अपनी मां के अचानक निधन हो जाने से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर आए, इस बीच मोना, गौरव के साथ नजदीकियां बढ़ाती नजर आईं। खैर, मोना इस रिएलिटी शो में जो भी कर रही हैं, उससे तो साफ लगता है कि वो शो जीतने के लिए गेम खेल रही हैं, लेकिन शायद उनके मंगेतर विक्रांत को यह सब अच्छा नहीं लगा।


इसमें कोई संदेह नहीं कि भोजपुरी इंडस्ट्री की बिंदास और हॉट अदाकारा मोनालिसा ने अपनी अदाओं से टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में घर के तापमान को बढ़ा दिया है। कभी मनु पंजाबी के साथ लव रोमांस, तो कभी गौरव चोपड़ा के साथ नजदीकियों को लेकर मोनालिसा लगातार सुर्खियों में हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में मोनालिसा जिस तरह अपना लव अफेयर का जादू चला रही हैं, उससे उनके मंगेतर विक्रांत सिंह राजपूत भड़के हुए हैं।


हम आपको बता दें कि जब मनु घर के बाहर आए हुए थे, तब मनु ने मोनालिसा के मंगेतर विक्रांत से मुलाकात की। विक्रांत ने मनु को जो बात बताई, वह बेहद चौकाने वाली थी। जिसका खुलासा मनु ने मोनालिसा से किया। मनु ने लगेज रूम में मोनालिसा से कहा, ‘मैं विक्रांत से मिला था। विक्रांत ने मुझ से बताया है कि, वो तुम से अपना रिश्ता तोड़ रहे हैं।’ मनु से ऐसी बातें सुनने के बाद मोनालिसा की आंखें आंसूओं से भर आईं। ऐसा लग रहा था कि मोनालिसा इस खुलासे से बेहद दुखी हैंं। इससे पहले जब मोनालिसा के मंगेतर विक्रांत सिंह ‘सलमान की सभा’ में आए थे, तब भी उनके चेहरे में मोना को लेकर असुरक्षा की भावना साफ झलक रही थी। ऐसे में यदि विक्रांत ने मोना से रिश्ते तोडऩे की बात चौंकाती नहीं है, क्योंकि शायद कहीं न कहीं विक्रांत में मोना को लेकर असुरक्षा है। सलमन की सभा में उन्होंने एक बार भी विश्वास नहीं जताया। 


गौरतलब है कि मोनालिसा भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। इनमें संईया तूफानी, मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी, प्रेम लीला जैसी फिल्में खास हैं। इतना ही नहीं, इनकी गुपचुप शादी और लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने की खबरें भी आती रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हिट रही है। बॉलीवुडलाइफ की मानें, तो विक्रांत से पहले मोना मदन नाम के एक शख्स के साथ लिव-इन में रह चुकी हैं। बताया जाता है कि करीब छह साल तक ये रिश्ता चला। इसके बाद किसी बात को लेकर इनके बीच मनमुटाव हो गया और साथ ही इनकी प्रेमलीला का अंत भी हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो