scriptBig Boss 14: बिग बॉस के घर में इस बार नजर आएंगे ये पॉपुलर स्टार, सबसे महंगे होंगे पर्ल वी पुरी! | Big Boss 14: Big Boss 14 expected contestants list | Patrika News
TV न्यूज

Big Boss 14: बिग बॉस के घर में इस बार नजर आएंगे ये पॉपुलर स्टार, सबसे महंगे होंगे पर्ल वी पुरी!

‘बिग बॉस’ का 14वां सीजन शुरू होने वाला है। शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो जारी होने के बाद कई सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है, जो घर के अंदर प्रवेश करेंगे। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ सेलेब्स का नाम बताएंगे

नई दिल्लीSep 05, 2020 / 08:24 pm

Sunita Adhikari

salman_khan.jpg

Big Boss 14 contestants

नई दिल्ली: टेलीविजन में कई रियलिटी शोज़ का बोलबाला रहता है। लेकिन ‘बिग बॉस’ सभी रियलिटी शोज़ में नबंर वन है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर सीजन में ‘बिग बॉस’ की टीआरपी टॉप पर रहती है। अब एक बार फिर ‘बिग बॉस’ का 14वां सीजन शुरू होने वाला है। शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो जारी होने के बाद कई सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है, जो घर के अंदर प्रवेश करेंगे। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ सेलेब्स का नाम बताएंगे जिनके बिग बॉस 14 के घर में प्रवेश करने की संभावना है।
पर्ल वी पुरी
‘नागिन 3’ फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को लेकर भी ऐसी खबरें हैं कि वह बिग बॉस 14 में जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक, पर्ल वी पुरी को शो में लाने के लिए मेकर्स ने उन्हें 5 करोड़ का ऑफर दिया है। जोकि इस सीजन में सबसे ज्यादा अमाउंट बताया जा रहा है। हालांकि पर्ल वी पुरी ने इस ऑफर को अभी एक्सेप्ट नहीं किया है और न ही मना किया है। मेकर्स और पर्ल के बीच बातचीत जारी है।
सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां
सुखविंदर कौर जो लोगों के बीच राधे मां के रूप में लोकप्रिय हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया है। उनसे पिछले सीजन में भी संपर्क किया गया था, लेकिन तब वह इस शो का हिस्सा नहीं बनी थीं। ‘बिग बॉस 14’ का प्रोमो रिलीज होते ही फैंस इस शो के लिए काफी एक्साइटिड हैं।
आम्रपाली दुबे
ऐसी खबरें हैं कि बिग बॉस 14 के लिए मेकर्स ने भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे को भी अप्रोच किया है। अगर बात बन गई तो आप आम्रपाली दुबे को बिग बॉस के घर में देखेंगे।
जैसमीन भसीन
हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी जैसमीन भसीन भी बिग बॉस 14 में नजर आ सकती हैं। खबरें हैं कि जैसमीन ने इस शो के लिए हां कर दी है।
निया शर्मा
खतरों के खिलाड़ी मेन इन इंडिया वर्जन की विनर निया शर्मा का नाम भी बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में आ रहा है। निया शर्मा सोशल मीडिय पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है।
अविनाश मुखर्जी
टीवी के पॉपुलर शो बालिका वधू में छोटे जग्या का किरदार निभा चुके अविनाश मुखर्जी भी बिग बॉस के घर में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Home / Entertainment / TV News / Big Boss 14: बिग बॉस के घर में इस बार नजर आएंगे ये पॉपुलर स्टार, सबसे महंगे होंगे पर्ल वी पुरी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो