मनोरंजन

‘बिग बॉस 13’ फेम कंटेस्टेंट Shehnaaz Gill का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख लोगों के उड़े होश,स्लिम फिगर के साथ आई नज़र

‘बिग बॉस 13’ में पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर हुईं Shehnaaz Gill की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। शो में अपने वज़न का खुद ही मज़ाक बनाने वाली शहनाज का स्लिम फिगर अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक सभी का हैरान कर रहा है।

नई दिल्लीSep 07, 2020 / 02:40 pm

Shweta Dhobhal

Bigg Boss 13 Contestant Shehnaaz Gill Transformation Look

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय गेम शो ‘बिग बॉस’ के वैसे तो कई सीज़न आज भी सुर्खियों में रहते हैं। इस शो ने कई चेहरों को खूब लोकप्रियता दी है। घर से बाहर निकलने के बाद भी शो का हिस्सा रहे कई कंटेस्टेंट लाइम लाइट में बने रहते हैं। वहीं बात करें बिग बॉस के सीज़न 13 की तो यह सीज़न अब तक मोस्ट एंटरटेनिंग सीज़न रहा है। जिसकी वजह कंटेस्टेंट ‘शहनाज गिल’ को बताया जाता है। शहनाज अब तक की ऐसी प्रतिभागी रही हैं जिनके नाम से शो को सबसे ज्यादा टीआरपी मिली है। जहां बिग बॉस के घर से शहनाज को खूब फेम मिला वहीं आज भी घर से बाहर आने के बाद भी वह खूब सुर्खियों बंटोर रही हैं।

ये भी पढ़ें- https://www.patrika.com/tv-news/shehnaz-gill-getting-married-in-bigg-boss-house-5771166/

गेम शो में अपनी क्यूटनस के चलते चर्चाओं में रहने वाली कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज कल अपने ग्लैमरस और बदले-बदले अंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देख सभी लोग काफी हैरान हैं। शहनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक से सभी के होश उड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शहनाज ने कुछ समय पहले अपना एक फोटोशूट करवाया था। जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी। क्यूट शहनाज इन तस्वीरों में ग्लैमरस अंदाज में नज़र आईं। दरअसल, बिग बॉस के घर में शहनाज का वज़न बढ़ा हुआ था। वहीं अब वह स्लिम अवतार में नज़र आ रही हैं।

बता दें शो में वह पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से काफी फेमस हो गई थीं। यही नहीं शहनाज शो के होस्ट सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट भी बन चुकी थीं। शहनाज एक ऐसी प्रतियोगी थीं, जिन्होंने कई जाने-माने चेहरों को गेम में पीछे छोड़ते हुए टॉप फॉर में अपनी जगह बनाई थी। शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले उनके दो लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज़ हुए हैं। जिसमें से एक गाना उन्होंने बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला संग शूट किया था। जिसका नाम ‘भूला दूंगा’ है। गाने में दोनों जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। वहीं टॉनी कक्कड़ संग कुर्ता-पाजमा में उन्हें देखा गया। इस गाने को उनके फैंस ने खूब पसंद किया।

Home / Entertainment / ‘बिग बॉस 13’ फेम कंटेस्टेंट Shehnaaz Gill का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख लोगों के उड़े होश,स्लिम फिगर के साथ आई नज़र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.