scriptBigg Boss 14: सारा गुरपाल की आंखों पर निक्की तंबोली ने किया था हमला, चोट वाला वीडियो हटाकर उन्हें किया शो से बाहर? | bigg boss 14 sara gurpal evicted nikki tamboli attacked on her eyes in | Patrika News
TV न्यूज

Bigg Boss 14: सारा गुरपाल की आंखों पर निक्की तंबोली ने किया था हमला, चोट वाला वीडियो हटाकर उन्हें किया शो से बाहर?

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से बाहर हुई पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि निक्की तंबोली ने टास्क के दौरान उनकी आंख पर हमला कर दिया था इसीलिए उन्हें बाहर कर दिया गया।

Oct 14, 2020 / 11:48 pm

Neha Gupta

Nikki Tamboli injured Sara Gurpal eyes

Nikki Tamboli injured Sara Gurpal eyes

नई दिल्ली | रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का दूसरा हफ्ता चल रहा है और अभी से कॉन्ट्रोवर्सीज शूरू हो गई हैं। जहां एक तरफ टास्क के दौरान कंटेस्टेंट एक-दूसरे को गालियां तक देने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी बाते भी सामने आने लगी हैं जो हैरान करने वाली हैं। शो से बाहर हुई पहली कंटेस्टेट सारा गुरपाल (Sara Gurpal) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके एविक्शन पर सवाल भी उठ रहा है। वहीं अब खबर आई है कि सारा को उनकी आंख में लगी चोट के चलते बाहर किया गया। सारा को टास्क के दौरान उनकी आंखों में नाखून लग गए थे जिसे दिखाया नहीं गया।

Tanishq के ऐड को लव जिहाद बताने वालों को स्वरा भास्कर और सोनी राजदन का करारा जवाब, कहा- कुछ लोग देश को नहीं बनाते

निक्की ने नाखूनों से किया था हमला

बिग बॉस शो हमेशा से ही अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए जाना जाता है। हाल ही में शो से बाहर हुई सारा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सारा की आंखों में गहरी चोट (Sara Gurpal eyes injured) लगी है। टास्क के दौरान निक्की तंबोली ने सारा पर नाखूनों से हमला किया था। इम्युनिटी पाने के लिए निक्की, सारा को बुलडोजर से उठाने की कोशिश कर रही थीं तभी उनके नाखून लगे थे। सारा का मेडिकल चेकअप कराया गया था जिसमें उन्हें गहरी चोट लगी थी। सोशल मीडिया पर सारा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनकी आंखों में चोट साफ दिखाई दे रही है।

शो से सारा का वीडियो किया गया गायब

गौर करने वाली बात ये है कि बिग बॉस शो से इस वीडियो को एडिट करके हटा दिया गया है। लेकिन हाल ही में हिना खान और गौहर खान आपस में सारा के बारे में बातचीत करते हुए दिखाई दिए कि उन्हें आंख में चोट लग गई थी लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं की। वहीं सारा का इलाज अब हो चुका है और वो अपने घर लौट गई हैं। सारा ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने बताया था कि घर में सीनियर बनके सिद्धार्थ सभी पर हुक्म चला रहे हैं।

Home / Entertainment / TV News / Bigg Boss 14: सारा गुरपाल की आंखों पर निक्की तंबोली ने किया था हमला, चोट वाला वीडियो हटाकर उन्हें किया शो से बाहर?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो