scriptVALENTINE SPECIAL : ये सेलिब्रिटीज वैलेंटाइन डे के दिन हुए एक—दूजे के !! | celebrities that are married in valentine day | Patrika News
TV न्यूज

VALENTINE SPECIAL : ये सेलिब्रिटीज वैलेंटाइन डे के दिन हुए एक—दूजे के !!

आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वैलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वादा किया

मुंबईFeb 14, 2018 / 02:46 pm

Preeti Khushwaha

Valentine Day

Valentine Day

सच कहा जाए तो सच्चा प्यार करने वालों के लिए हर दिन किसी वैलेंटाइन से कम नही होता है। प्यार का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व है। या फिर ये कहना भी गलत नही होगा कि जिसकी जिंदगी में प्यार नहीं वो सही माइने में अधूरा है। एक बहुत ही मशहूर कहावत है कि बिना प्यार इंसान की जिंदगी किसी वीराने से कम नही है। समय कोई भी रहा हो प्यार करने वाले हर सदी में मौजूद रहे। न जाने कितने ऐसे प्रेमी जोड़े हमारे इतिहास में हैं जिनकी लोग आज भी मिसालें दिया करते हैं। खैर समय के साथ धीरे—धीरे सब बदल जाता है। जहां कभी खुले आम प्यार की बात करना और लवमैरिज करना बुरा माना जाता था। आज वहीं एक—दूसरे से प्यार करने वाले जोड़े प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन डे को एकदूजे का होने के लिए सबसे बेहतर और यादगार दिन मानते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वैलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। जी हां, उन्होंने इसी दिन को अपनी शादी के लिए सबसे बेहतर दिन माना।

Valentine Day

अरशद वारसी और मारिया गोरेती :
बॉलीवुड में एक्टर और कॉमेडियन के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अरशद वारसी की मुलाकात मारिया गोरेती से 1991 में हुई थी। आठ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। उन्होंने शादी के लिए वैलेंटाइन डे के दिन को चुना। आपको बता दें कि अरशद और मारिया ने 14 फरवरी,1999 को शादी के बंधन में बंध जाने का फैसला किया। इन दोनों की मुलाकात एक डासं कॉम्पटीशरन के दौरान हुई। जहां अरशद एक जज थे जबकि वहां मो रिया एक नृत्य प्रतियोगी थीं। तभी इन्होंने एक दूसरे को दिल दे दिया था। इस अंतर-धर्मीय युगल ने दो तरीके से विवाह किया, एक चर्च में ईसाई परंपरा के अनुसार और दूसरा निकाह पढ़ा मुसलमान पद्धति से। दो बहुत ही प्यारे बच्चों के साथ ज़िन्दगी के सफर में खुशिओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Valentine Day

राम कपूर और गौतमी गाडगील :
छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गौतमी गाडगील और राम कपूर ने एक दूसरे को जीवन साथी के रुप में चुना। एक टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ के दौरान राम और गौतमी की मुलाकात हुई थी। आज टीवी स्क्रीन की सबसे आदर्श और रोमांटिक जोड़ी के रूप में पहचान बना चुके राम और गौतमी कई सालों के प्यार और साथ के बाद 4 फरवरी, 2003 को विवाह-सूत्र में बंध गए थे जो आज भी प्यार और मोहब्बत की मिसाल बने हुए हैं।

Valentine Day

रुसलान मुमताज और निराली मेहता :
श्यामक डावर की डांस अकादमी में मिले रुसलान मुमताज और निराली मेहता को कब एक दूजे से प्यार हो गया पता ही नही चला। “कहता है दिल जी ले ज़रा” के स्टार रुसलान मुमताज ने लंबे समय के रिश्ते के बाद 14 फरवरी 2014 को पहले कोर्ट मैरिज की बाद में 2 मार्च 2014 को पारंपरिक ढंग से गुजराती शैली में शादी की जहां उन दोनों का परिवार और टीवी जगत के लोग मौजूद थे।

 

Valentine Day

रिया पिल्लई और संजय दत्त :
बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त ने 14 फरवरी 1998 के वेलेंटाइन डे पर गुपचुप तरीके से मुंबई के एक मंदिर में अपने लंबे समय से चल रहे प्रेम रिया पिल्लई से शादी करके उसे दूसरी पत्नी की पदवी दी। हालांकि, कुछ साल बाद वे अलग भी हो गए थे। बाद में संजय ने जहां मान्यता से तीसरी शादी की वहीं रिया को भी टेनिस प्लेयर लियंडर पेस मिल गये।

Valentine Day

मंदिरा बेदी और राज कौशल :
टीवी अभिनेत्री व क्रिकेट प्रस्तोता मंदिरा बेदी और बॉलीवुड निर्देशक राज कौशल का 14 फरवरी,1999 को विवाह हुआ था जो आज एक बहुत ही सफल विवाह के रूप में पिछले 16वर्षों से आदर्श बना हुआ है। एक बेटे के साथ ये युगल एक अच्छी लाइफ बिता रहा है।

Home / Entertainment / TV News / VALENTINE SPECIAL : ये सेलिब्रिटीज वैलेंटाइन डे के दिन हुए एक—दूजे के !!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो