scriptसालभर सुर्खियों में छाए रहे रियलिटी शोज के ये मुद्दे, किसी ने जड़ा थप्पड़ तो किसी पर लगा बदसलूकी का आरोप | Controversies in reality show in 2022 bigg boss 16 lock up Jhalak Dikhlaa Jaa 10 | Patrika News
TV न्यूज

सालभर सुर्खियों में छाए रहे रियलिटी शोज के ये मुद्दे, किसी ने जड़ा थप्पड़ तो किसी पर लगा बदसलूकी का आरोप

आज के समय में लोगों को टीवी के रियलिटी शोज खूब पसंद आते हैं। खासकर यूथ को तो इनकी लत सी लगी है। लेटेस्ट एपिसोड के शुरू होते ही टीवी के सामने छिपक जाते हैं, लेकिन कई बार इन रियलिटी शोज में कुछ ऐसा हुआ जो इतिहास में पहले कभी नहीं होगा।

Dec 09, 2022 / 04:50 pm

Shweta Bajpai

Controversies in reality show

Controversies in reality show

2022 को खत्म होने में अब कुछ ही समय बाकी है। जहां इस साल ने हमें कई नई यादें दीं तो वहीं कुछ ऐसे किस्से भी सामने आए जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। आज हम आपको रियलिटी शोज में हुए कुछ ऐसे वाक्यों के बारे में बताएंगे जो सुर्खियों में काफी दिनों तक छाए रहे।
1- इंडियन आइडल 13

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13। इस साल ये शो काफी सुखियों में रहा। शो के मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा था। शो में अरुणाचल प्रदेश के सिंगर-कंपोजर रीतो रीबा (Rito Riba) को रिजेक्ट कर दिया गया था। रीबा ने अच्छा पॉरफॉर्म किया था और वो ऑडिशन राउंड क्लियर कर गए थे। शो के जजेस ने रीतो को टॉप 15 में सलेक्ट नहीं किया, जिसके बाद से उनके फैंस ने आग-बबूला होकर हंगामा किया था।
https://twitter.com/hashtag/RitoRiba?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
2- इंडियाज बेस्ट डांसर-

मशहूर डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terence Lewis) अपने दमदार डांस के लिए काफी जाने जाते हैं। इन्होंने तमाम डांस रियलिटी शो बतौर जज किए हैं लेकिन उनके करियर में एक ऐसा पल भी आया, जब इनपर अजीबोगरीब आरोप लगे। इनपर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था। यह घटना कुछ साल पहले रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई थी।

शो में टेरेंस (Terence Lewis) को एक जज के रूप में थे और उस एपिसोड में नोरा (Nora Fatehi) एक गेस्ट के रूप में आई थीं। वायरल हुई क्लिप में लोगों ने टेरेंस पर नोरा को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया, जबकि बाकी लोगों ने माना कि उन दोनों के बीच कुछ पक रहा है। भले ही ये घटना पुरानी हो, लेकिन इस साल इस घटना ने खूब तूल पकड़ा।
https://twitter.com/hashtag/TerenceLewis?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
3- बिग बॉस-

वैसे तो बिग बॉस को कॉन्ट्रोवर्सी शो के नाम से जाना जाता है, लेकिन इस साल शो में कुछ ऐसा हुआ जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हुई जब शो में दो कंटेस्टेंट के बीच हिंसा देखने को मिली हो, लेकिन शो के 16वें सीजन में ये देखने को मिला। किसी बात को लेकर अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच जोरदार गहमागहमी हुई।

ये लड़ाई एक समय में इतनी बढ़ गई कि ये कि इसने हाथापाई का रूप ले लिया। अर्चना ने गुस्से में शिव पर हाथ उठा दिया, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। हालांकि बाद में माफी मांगने के बाद मेकर्स ने शो में उनकी वापस से एंट्री कराई।
https://twitter.com/hashtag/ShivThakare%F0%93%83%B5?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
4-झलक दिखला जा 10-

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhlaa Jaa 10) लोगों के पसंदीदा शोज में से एक है। लोग इसके हर सीजन को बड़े चाव से देखते हैं। इस रियलिटी शो में कई सेलिब्रिटी बतौर कंटेस्टेंट नज़र आते हैं और अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। दसवें सीजन में भी शो में कई सेलेब्स दिखाई दिए, लेकिन इस बार शो के मेकर्स को खूब खरी खोटी सुननी पड़ी।

दरअसल इस सीजन की ट्रॉफी गुंजन सक्सेना ने अपने नाम कर ली। मेकर्स के इस फैसले से रुबिना के फैंस गुस्से से लाल हो गए और उनपर पक्षपात का आरोप लगाने लगे। सोशल मीडिया पर शो की खूब धज्जियां उड़ीं।
https://twitter.com/hashtag/RubinaDilaik?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
5- लॉकअप

इस साल कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ के पहले सीजन ने दस्तक दी। इस शो की निर्माता एकता कपूर थीं। शो में पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, जीशान खान, सारा खान, निशा रावल जैसे कई सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मुनव्वर फारूकी के शो जीतने पर पायल रोहतगी ने कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर लंबे चौड़े पोस्ट शेयर किए थे। ‘धाकड़’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा था, ‘सब कर्मों का फल है. जिसे 18 लाख वोट मिले, न उसने फिल्म का प्रमोशन किया और न उसके वे नकली वोटर्स फिल्म देखने आए। पायल ने आगे लिखा, ‘सीता मां पर फिल्म बनाने वाली है और उसमें सीता मां का मजाक उड़ाने वाले को शायद रोल भी देंगी, क्योंकि उसे अपनी ऑब्जेक्टिविटी जो दिखानी है समाज को।’ यहां तक उन्होंने कंगना को अफॉलो भी कर दिया था।
https://twitter.com/hashtag/KanganaRanaut?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / TV News / सालभर सुर्खियों में छाए रहे रियलिटी शोज के ये मुद्दे, किसी ने जड़ा थप्पड़ तो किसी पर लगा बदसलूकी का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो