script‘Dance Plus 4’ के ग्रैंड फिनाले से पहले वर्तिका को मिली फिल्म, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर | Dance Plus 4 reality show vartika got varun dhawan next film | Patrika News

‘Dance Plus 4’ के ग्रैंड फिनाले से पहले वर्तिका को मिली फिल्म, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

locationमुंबईPublished: Feb 02, 2019 03:07:57 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

वर्तिका की नृत्य की इस लगन को देखते हुए शो के जज रेमो डिसूजा ने इसको अपनी अगली फिल्म ‘एबीसीडी 3’ में एक खास रोल भी दे दिया है…

vartika jha

vartika jha

डांस रियेलिटी शो ‘Dance Plus 4’ का आज ग्रैंड फिनाले है। इस शो में डांसिंग टैलेंट से वर्तिका झा आज देश में एक जाना पहचाना नाम बन गई है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की वर्तिका झा को अपने डांस के बलबूते पर एक बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिल गया है। शो के जज और बॉलीवुड सेलेब्‍स भी वर्तिका के डांस की तारीफ करते नहीं थकते। इस तरह वह इस रियलिटी शो की विजेता बनने की प्रबल दावेदार हैं।

vartika jha

‘एबीसीडी 3’ फिल्म में आएंगी नजर
आपको बता दें कि वर्तिका की नृत्य की लगन को देखते हुए शो के जज रेमो डिसूजा ने इसको अपनी अगली फिल्म ‘एबीसीडी 3’ में एक खास रोल भी दे दिया है। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है। वर्तिका इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Dance Plus

वर्तिका का बिहार कनेक्शन
आपको बता दें कि वर्तिका का बिहार कनेक्शन भी है। उनके पिता मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड स्थित देवपुरा गांव के रहने वाले हैं। वर्तिका के दादा जी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेनूसागर में बस गए। वर्तिका का जन्म भी वहीं हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो