अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि राजनीतिज्ञ सचिन पवार कथित तौर पर मृतक का करीबी परिचित था। वह पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ था। पहले अभिनेत्री देबोलिना भट्टाचार्य से घाटकोपर में पुलिस ने कई घंटों पूछताछ की।
बता दें लापता उदानी का शव तीन दिन पहले रायगढ़ जिले से लगे जंगलों में पाया गया था। फिलहाल देबोलिना से पूछताछ क्यों हो रही है इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।
पर ऐसा कहा जा रहा है कि देबोलिना के बाद मनोरंजन उद्योग की कुछ और महिलाओं को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।