TV न्यूज

इस फिल्म को देखने के बाद ऋतिक पर मरमिटी थी लड़कियां, मिले थे 30,000 शादी के प्रपोजल

आपको बता दें कि ‘कहो न प्यार है’ फिल्म ने हित साबित हुई थी। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक को दोहरी भूमिका निभाई….

मुंबईSep 25, 2019 / 07:23 pm

Shaitan Prajapat

Hrithik Roshan

अभिनेता Hrithik Roshan इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘War’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। ऋतिक अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ वाणी कपूर भी उनके साथ थी। शो के दौरान उन्होंने कपिल और उनकी टीम के साथ जमकर मस्ती की।
शो में ऋतिक रेड कलर के ब्लैजर और डेनिम जीन्स में हैंडसम दिखे। वहीं वाणी ब्लू कलर के आउटफिट में खूबसूरत नजर आईं। ऋतिक ने कपिल के शो में अपनी डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को लेकर बात की। अभिनेता ने बताया कि 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है के रिलीज होने के बाद उन्हें 30,000 से अधिक शादी प्रपोजल मिले थे। उसी साल दिसंबर में ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की थीं।
आपको बता दें कि ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म ने हित साबित हुई थी। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक को दोहरी भूमिका निभाई थी। उनके सामने फीमेल लीड के रूप में अमीषा पटेल थीं। एक वर्ष में एक ही फिल्म के लिए अधिक से अधिक पुरस्कारों के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक स्थान प्राप्त करते हुए, 92 पुरस्कार जीते।

Home / Entertainment / TV News / इस फिल्म को देखने के बाद ऋतिक पर मरमिटी थी लड़कियां, मिले थे 30,000 शादी के प्रपोजल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.