TV न्यूज

‘इंडियन आइडल’ के रामनवमी स्पेशल एपिसोड में दिखेगी संगीमतय रामायण

‘इंडियन आइडल’ के सीजन 12 में इस सप्ताह संगीतमय रामायण थीम रहेगी। इस दौरान प्रतिभागी राम और रामायण से जुड़ी प्रस्तुतियां देंगें। शो में बाबा रामदेव स्पेशल गेस्ट होंगे। गीतकार मनोज मुंतशिर संगीतम रामायण सुनाएंगे।

मुंबईApr 17, 2021 / 06:31 pm

पवन राणा

मुंबई। रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ के 12 वें सीजन के इस सप्ताह के एपिसोड को रामनवमी स्पेशल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यानी कि प्रतियोगियों की ओर से भगवान राम और रामायण से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शो के निर्माताओं ने इस विशेष एपिसोड के लिए बाबा रामदेव और गीतकार मनोज मुंतशिर को शामिल किया है। मनोज श्रीराम कथा को म्यूजिकल अंदाज में पेश करते नजर आएंगे।
https://twitter.com/hashtag/IdolDanish?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मोहम्मद दानिश ने गाई हनुमान चालीसा
‘इंडियन आइडल’ के सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस रामनवमी स्पेशल एपिसोड से जुड़ी झलकियां शेयर की गई हैं। इसमें रामदेव अपने जीवन से जुड़े रोचक अनुभव सुनाते नजर आएंगे। शो के प्रतिभागी मोहम्मद दानिश हनुमान चालीसा गाते नजर आएंगे। प्रोमोज में पवनदीप, निहाल, अरूणिता और सयाली भी परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं। एक प्रस्तुति के दौरान सभी प्रतिभागी ‘रघुपति राघव राजा राम’ को सुर में गाते नजर आएंगे। खास बात ये है कि पुरुष प्रतिभागी कुर्ते-पायजामें में और युवतियां ट्रेडिशन सलवार कुर्ते में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें

इंडियन आइडल की सयाली पर गरीबी की झूठी कहानी बताने का आरोप, पुराना वीडियो हुआ वायरल

https://twitter.com/hashtag/RamNavmiSpecial?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मनोज मुंतशिर की सुरीली आवाज में संगीतमय रामायण
गीतकार मनोज मुंतशिर अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक अंदाज में कविता की शैली में रामायण के प्रसंग सुनाते नजर आएंगे। इसके साथ रेत पर रामायण से जुड़ी आकृतियां नजर आएंगी जो वाकई दृश्य को भक्तिमय और भावविभोर करने वाली होंगी। मनोज इससे पहले भी इसी शो में विशेष मौकों पर प्रस्तुतियां दे चुके हैं।

https://twitter.com/hashtag/IndianIdol2020?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें : ‘इंडियन आइडल’ 12 से नचिकेत लेले हुए एलिमिनेट, सोशल मीडिया पर फैंस ने कहा- सही निर्णय नहीं

सातवें एलिमिनेशन पर निगाहें
‘इंडियन आइडल’ में अब तक 6 प्रतियोगियों को एलिमिनेट किया जा चुका है। इनमें अंतिम प्रतिभागी नचिकेत लेले थे। नचिकेत से पहले अनुष्का बनर्जी, साहिल सोलंकी, सम्यक प्रसन्ना, वैष्णव बाहर हो चुके हैं। सातवां एलिमिनेशन इस सप्ताह होना है। अब बचे 9 में से किस प्रतियोगी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, इस पर दर्शकों की निगाहें रहने वाली हैं। फिलहाल सवाई भाट, अंजलि गायकवाड़ और मोहम्मद दानिश डेंजर जोन में हैं। पवनदीप, आशीष, सन्मुख प्रिया के टॉप में चल रहे हैं। बता दें कि हाल ही आशीष कुलकर्णी कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनकी प्रस्तुति दिखने की उम्मीद कम है। आशीष से पहले पवनदीप राजन कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि अब वे नेगेटिव आने के बाद शो में नजर आएंगे।

Home / Entertainment / TV News / ‘इंडियन आइडल’ के रामनवमी स्पेशल एपिसोड में दिखेगी संगीमतय रामायण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.