बीते दिन काम्या के घर माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी खुद काम्या ने दी है। काम्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘और #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। जय माता दी। #matakichowki’.
इस तस्वीर में काम्या गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन झुमके और नेक पीस पहना हुआ है। काम्या इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर दुल्हन वाला ग्लो भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि काम्या 10 फरवरी को शलभ के साथ फेरे लेने जा रही हैं।