scriptकरीना कपूर का टीवी डेब्यू, ‘डांस इंडिया डांस’ में बनेंगी जज, सामने आया प्रोमो | Kareena Kapoor all set to make her TV debut with Dance India Dance 7 | Patrika News

करीना कपूर का टीवी डेब्यू, ‘डांस इंडिया डांस’ में बनेंगी जज, सामने आया प्रोमो

locationमुंबईPublished: May 27, 2019 02:32:43 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

जी टीवी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज ने ‘डांस इंडिया डांस’ शो का ….

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor

टीवी की दुनिया में करीना कपूर डेब्यू करने जा रही हैं। डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 7 में करीना बतौर जज बनकर फैंस के दिलों पर राज करने वाली थी। करीना को टीवी पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। करीना जल्द ही डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका में दिखाई देंगी। जी टीवी के हिट रियलिटी डांस शो में करीना के अलावा कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार भी शो के जज होंगे।

 

Kareena Kapoor

जी टीवी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज ने ‘डांस इंडिया डांस’ शो का मचअवेटेड प्रोमो शेयर किया है। शो के प्रोमो में करीना कपूर, युसुफ अल जास्मी के डिजाइनर आउटफिट में नजर आ रही हैं। प्रोमो में करीना को गाते और डांस करते दिख रही है। बॉस्को मार्टिस और रफ्तार भी करीना के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे करीना कपूर जल्द ही गुड न्यूज में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इन दोनों ने अभी तक 7 फिल्मों में साथ काम किया है और अब एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली इस फिल्म में इनके साथ एक्टर दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी होंगे। इस फिल्म को ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान के असिस्टेंट रहे डायरेक्टर राज मेहता बना रहे हैं।

Kareena Kapoor
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो